- चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में गुरुवार को चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम इतिहास विभाग से डा. राजकुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर- इतिहास ने चौरी चौरा घटना के इतिहास से छात्राओं को परिचित कराया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि चौरी चौरा की घटना स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण घटना है। जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की जडें हिला दी थीं और इसकी गूंज सम्पूर्ण विश्व मे सुनाई पड़ी थी। शहीदों का संघर्ष हम सभी के लिए स्मरणीय है।
इस अवसर पर संगीत विभाग के संयोजन में वंदे मातरम् का समवेत सस्वर गायन किया गया। जिसमें प्राचार्य, सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और उपस्थित छात्राओं ने सहभागिता की और वंदे मातरम् के नारे लगाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ लता कुमार ने कार्यक्रम का संयोजन और संचालन किया। साथ ही छात्राओं को बताया कि चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत वर्ष पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को नमन किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

