Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने उद्यमियों को दिया 39 करोड़ रूपए का इन्सेन्टिव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उद्यमियों को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को पिकप भवन में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत 39 करोड़ रूपए की इन्सेन्टिव धनराशि प्रदान की।

इन्सेन्टिव धनराशि मिलने पर उद्यमियों ने एक तरफ जहां प्रदेश सरकार के औद्योगिक नतियों की प्रशंसा की तो वहीं प्रदेश सरकार की सख्त कानून व्यवस्था एवं सुविधाओं से प्रभावित होकर और बेहतर निवेश का भरोसा दिलाया।

मंत्री नन्दी ने उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे उद्यमियों व व्यापारियों के साथ है। किसी के भी साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहां गुंडे माफिया के दिन लद चुके हैं और हर जगह कानून का राज है। जो बदमाश, गुंडे और माफिया उद्यमियों और व्यापारियों को परेशान करते थे, आज वे सलाखों के पीछे हैं। योगी सरकार के सुशासन का बुल्डोजर चल रहा है।

जिसकी वजह से उद्यमियों और निवेशकों का उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए विश्वास बढ़ा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछले दिनों सम्पन्न हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में प्राप्त 33.50 लाख करोड़ का ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव उद्यमियों और निवेशकों के विश्वास का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज कुल नौ औद्योगिक इकाईयों को 39 करोड़ रूपए का इन्सेन्टिव प्रदान किया जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछली सरकारों की तरह हम निवेशकों को उनके हाल पर न छोड़ कर, निवेशकों का हाथ थाम कर उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारे लिए उद्यमियों की सुविधा और सहुलियत सर्वोपरि है।

हमारी सरकार चाहती है कि हमारे उद्यमी भी उद्योगों के ब्रांड अम्बेसडर बनें। इस अवसर पर राज्य मंत्री औद्योगिक विकास जसवन्त सिंह सैनी, एमडी पिकअप पीयूष वर्मा एवं उद्यमी विष्णु पाण्डेय, मनोज सिंह, अनुज गर्ग, सिद्धार्थ लधानी, राजेश सबलोक, अनुज कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img