Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने दिनदहाड़े एलएलबी के छात्र को मारी गोली

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा थानाक्षेत्र के भोकरहेड़ी अथाई मार्ग से मुजफ्फरनगर जा रहे एलएलबी के छात्र को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

थाना भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी अथाई मार्ग पर पत्नी की दवाई लेने जा रहे एलएलबी के छात्र को दिनदहाड़े दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को लेकर भोपा थाने आए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भेज दिया, जहां से गंभीर हालत के चलते छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी सुनील ने बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र सूर्या एलएलबी का छात्र है।

बुधवार दोपहर वह बाइक द्वारा अपनी पत्नी की दवाई लेने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहा था। जैसे ही वह अथाई मार्ग पर पीपल देवता के पास पहुंचा, तभी पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशो ने उस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली छात्र के दाहिने कंधे में लगी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घायल छात्र ने परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजनों द्वारा घायल सूर्या को भोपा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है । घायल छात्र के पिता ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है

इससे पूर्व थानाक्षेत्र में हो चुकी हैं लूट की घटनाएं
भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी अथाई मार्ग पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर गोली चला कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इससे पूर्व कुछ समय पहले ही भोपा बेहड़ा थ्रू मार्ग पर बदमाशों ने मुजफ्फरनगर से दवाई लेकर घर लौट रही छात्रा के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस में हड़कंप मचा दिया था। थानाक्षेत्र में बदमाशों की आहट से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बन गया है।

खुली पुलिस गश्त की पोल
थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले किस तरह बुलंद है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को थाना भोपा के नए थाना प्रभारी निरीक्षक ने चार्ज लिया है। अगले ही दिन बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर गोलियां बरसा कर भोपा पुलिस को खुली चुनौती दी है

बदमाशों ने गोलियों से किया थाना प्रभारी का स्वागत
एक दिन पहले थाना भोपा का चार्ज लेने के बाद थाना प्रभारी सुभाष कुमार अत्री को बदमाशों ने एक छात्र को गोली मारकर खुली चुनौती दे दी है और क्षेत्र में दहशत फैला दी है। अब देखना यह है कि थाना प्रभारी छात्र को गोली मारने वाले बदमाशो को पकड़कर कब तक इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजते हैं।

वर्जन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार अत्री ने बताया कि एक युवक को थाने लाया गया था, जिसके हाथ में गोली लगी हुई थी। युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जांच के उपरांत घटना का खुलासा कर कार्यवाही की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img