Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

मां-बेटे ने ऑनलाइन गेम से 73 लाख ठगे

  • स्किलक्लेश कंपनी के अकाउंट से UPI हैंडल से निकाली रकम, रिश्तेदारों के खाते में भेजी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शातिर मां-बेटे ने ऑनलाइन गेम कंपनी स्किल क्लेश को 73 लाख रुपए का चूना लगा दिया। अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से स्किलक्लेश पर गेम खेलते हुए 1 साल के भीतर कंपनी के अकाउंट से अलग-अलग यूपीआई हैंडल के माध्यम से 73 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए। कंपनी ने 1 साल की बैलेंस शीट चेक की तो धोखाधड़ी का अंदाजा हुआ। इसके बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

दिल्ली के कनॉट प्लेस से संचालित कंपनी एडवर्ड गेम टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर यश अग्रवाल ने थाना भोराकलां में गांव मुंडभर निवासी मां बेटे कमलेश और सचिन शर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। यश अग्रवाल ने बताया कि स्किल क्लेश कौशल आधारित वास्तविक धन गेमिंग प्लेटफॉर्म है। इस पर सचिन शर्मा और उसकी माता कमलेश ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और वे लोग गेम खेलते थे। बताया कि गेम खेलते हुए यूपीआई हैंडल प्लेटफार्म के माध्यम से पैसा डाला जाता है और जीता हुआ पैसा भी उसी प्लेटफार्म के माध्यम से निकाला जाता है। आरोप है कि उक्त दोनों ने अपने कंप्यूटर के माध्यम से कुछ ऐसा किया कि जो रुपया ये लोग गेम पर डालते थे, कंपनी के अकाउंट में वह दोगुना दिखाई देता था।

ऐसा कर इन्होंने धोखाधड़ी करते हुए एक साल के भीतर 73 लाख रुपए से अधिक यूपीआई के 50 हैंडल के माध्यम से निकाल लिए। आरोप है कि यह सभी रुपया इन्होंने अपने जानकार और रिश्तेदारों के खातों के माध्यम से निकाला। कंपनी ने बैलेंस शीट चेक कराई तो उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। यश अग्रवाल ने बताया कि एसएसपी से मामले की शिकायत की गई थी। जिसके बाद थाना भोराकला पुलिस ने दोनों मां-बेटे आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, एनएसयूआई ने डिजिटल जांच की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)...

UP News: यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, जनगणना बनी वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा...
spot_imgspot_img