Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

चंद्रलोक कालोनी में छह महीने से नहीं बन सका नाला

  • कालोनी में भरा गंदा पानी लोग हुए घरों में कैद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ
चंद्रलोक कालोनी के नाले का छह माह में निर्माण कार्य पूरा न होने से नागरिकों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालात यह हो गये हैं कि गंदा पानी सड़क व गलियों में भरने के साथ-साथ लोगों के घरों में भी भर रहा है।

लगातार गंदा पानी यहां के समर्सिबल व हैंडपंप में भी घुसने से लोगों को पीने का पानी भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। पार्षद से हजारों बार शिकायत करना भी फिजूल बन गया है।

वार्ड-51 के अंतर्गत आने वाली चंद्रलोक कालोनी साबुन गोदाम के निवासी इन दिनों भारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां कई सालों से छोटा नाला होने की वजह से हर रोज ओवरफ्लो हो रहा था। तब यहां नए नाले का निर्माण हो रहा है।

लगभग छह माह पूर्व बड़े आकार का नाला बनाने के लिए पुराने नाले को गहरा खोदकर वहां नए नाले का निर्माण शुरू किया तथा गंदे पानी की निकासी साइड में ही गड्ढा बनाकर शुरू कराई। जिस समय निर्माण शुरू हुआ तो दावा किया गया था कि दो माह में यह पूरा नाला बनकर तैयार हो जाएगा।

लेकिन धीरे-धीरे करके छह माह की अवधि हो चुकी है और नाला पूरा नहीं बन सका है। अब यहां हालात यह हो गये हैं कि गंदा पानी यहां पूरी कालोनी की गलियों और सड़कों पर भर गया है। यह गंदा पानी यहां के लोगों के समर्सिबल व हैंडपंपों में भी घुसने से गंदा पानी ही नलों में आ रहा है।

इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासी पार्षद दीपिका गुप्ता तथा उनके पति अमित गर्ग से हजारों बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान भी नहीं कराया जा सका है। हालात यह हो गये हैं कि लोग गलियों में गंदा पानी भरे होने की वजह से घर में कैद होकर रह गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img