Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

अधिकारी चुनाव कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतें: जिला मजिस्ट्रेट

  • चुनाव के दौरान कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करें: अखिलेश सिंह

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन- 2021 में लगे अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतें तथा सभी तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर सभी जरूरी कार्य समय रहते पूरा करा दें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के पालन में लापरवाही न बरती जाए।

अखिलेश सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिलाधिकारियों और खण्ड विकास अधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित पोलिंग पार्टियों के रवानगी, मतगणना आदि से संबंधित स्थलों को चिन्हित कर आज सायं तक फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित कर लें जिससे कि चुनाव से संबंधित प्रतिदिन की सूचना सॉफ्टवेयर पर अपलोड की जा सके। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि संबंधित खण्ड विकास कार्यालय में कौन सा नेटवर्क अच्छा है, जिससे डाटा अपलोडिंग के समय किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों का 24 घण्टे के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के साथ ही शिकायतकर्ता को अवगत कराते हुए उससे फीड बैक भी लिया जाए।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान यह भी देखा जाए कि जनपद में कोविड-19 के नियमों का पालन हो रहा है अथवा नही। उन्होने कहा कि यदि किसी स्थल पर कोई आयोजन हो रहा है और वहां पर सोशल डिस्टेसिंग के साथ मास्क का प्रयोग नही किया जा रहा है तो आयोजक के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए।

उन्होने कहा कि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अखिलेश सिंह ने कहा कि ग्राम स्तर पर निगरानी समित से जनपद में बाहर से आने वाले लोगों की प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त की जाएं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी धर्म के धर्म गुरूओं के साथ बैठक कर लें। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी अपने स्तर से व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर लें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी देवबन्द राकेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा, डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा, परियोजना निदेशक दुष्यन्त कुमार, खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चैधरी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img