Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

पुलिस दबिश के दौरान अधेड़ की मौत, हंगामा

  • कांधला थाने में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर
  • कस्बा एलम में चार घंटे तक नहीं उठने दिया शव

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: क्षेत्र के कस्बा एलम में पुलिस दबिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस के विरोध में परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उसके बाद करीब चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रविवार को दोपहर करीब 12 बजे एलम पुलिस चौकी को दक्षिणी सुभाष नगर में मंदिर के समीप जुआं खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची तो वहां ताश खेल रहे लोगों तथा पुलिस के बीच विवाद हो गया। इस दौरान ओमबीर कश्यप (55) पुत्र प्रीतम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।

जिस पर सभी पुलिसकर्मी वहां से चले गए। ओमबीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पुत्री पूजा ने पुलिस पर उसके पिता को पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इस दौरान परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही हुए बिना शव को उठाने से मना कर दिया। पीड़ित परिजनों ने चार घंटे से भी अधिक से तक शव को रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, तहसीलदार अजय शर्मा ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों के ना मानने पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा बाद में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पहुंच कर ग्रामीणों व परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तहसीलदार अजय शर्मा ने पीडित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा तथा विधवा पेंशन का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। मृतक की पत्नी कमलेश ने पुलिसकर्मी अनुज, विजय, अतहर जैदी तथा एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस सूचना पर पहुंची थी जिस पर कुछ विवाद हुआ। विवाद में दिल का दौरा आने से युवक की मृत्यु हो गई है। मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी चीजें निकल कर आएगी, उस पर कार्यवाही की जाएगी।  -सुकीर्ति माधव, पुलिस अधीक्षक, शामली
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img