Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

आज से यूपी में कक्षा 6 से 8वीं तक के खुले स्कूल, प्रोटोकॉल जरूरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भी आज से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। हालांकि कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों को सोमवार से ही खोला जाना था, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के चलते सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया था। इस कारण इन तीन कक्षाओं के स्कूल अब आज से खुल रहे हैं।

अभिभावकों की लिखित में मंजूरी अनिवार्य

बता दें कि प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल 16 अगस्त से ही खोल दिए गए थे। राज्य सरकार की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में कोरोना सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि स्कूल सुबह 8 बजे से खुलेंगे। कम छात्र संख्या वाले स्कूल एक शिफ्ट जबकि अधिक छात्र संख्या वाले दो शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे। एक शिफ्ट 3 घंटे की होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 से 11 और दूसरी 11.30 से 2.30 के बीच होगी।

इन नियमों का पालन अनिवार्य

  1. बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावक से लिखित में अनुमति लेनी होगी।
  2. स्कूलों में स्टूडेंट्स की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है।
  3. सभी बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आना अनिवार्य किया गया है।
  4. कक्षाओं को केवल 50 प्रतिशत छात्र क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई है।
  5. छात्र एक-दूसरे से नोटबुक आदि शेयर नहीं करेंगे।
  6. स्कूल लगने और छूटने के समय सभी गेट खोले जाएंगे जिससे एक जगह भीड़ न हो।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img