Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

पंचायत में मारपीट, पथराव और फायरिंग से मची भगदड़

  • दंपति के बीच विवाद के चलते बुलायी गयी थी पंचायत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दंपति के बीच चल रहे विवाद के निपटाने को बुलायी गयी पंचायत में अचानक किसी बात को लेकर पहले कहासुनी और मारपीट हुई। उसके बाद वहां फायरिंग हो गयी। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की न्यू मदीना कॉलोनी गुरुवार शाम फायरिंग से दहल गई। दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। वारदात में पांच लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

न्यू मदीना कॉलोनी में रहने वाली निशा की शादी चार वर्ष पहले श्याम नगर निवासी आसिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए। बता दे कि कुछ समय से आसिफ का व्यवहार निशा के प्रति खराब चल रहा था। निशा ने छानबीन की तो पता चला कि पति किसी और महिला के संपर्क में है। उसने विरोध कर दिया जिसके बाद दंपति के बीच मनमुटाव रहने लगा। करीब 15 दिन पहले निशा मायके लौट गई।

गुरुवार शाम आसिफ बच्चों से मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया। यहां दंपति के विवाद का मुद्दा उठ गया। आसिफ ने अपने परिवार के कुछ लोगों व दोस्तों को बुला लिया। पंचायत शुरू हुई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। उसे समय तो आसिफ वहां से लौट गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और उसने दोस्तों के साथ मिलकर वहां मारपीट शुरू कर दी। एकाएक फायरिंग होने लगी और वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ से जबरदस्त पथराव शुरू हो गया।

सूचना पाकर लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक एक पक्ष वहां से भाग चुका था। पुलिस को मौके से एक खोखा भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सुभाष गौतम ने बताया कि चार से पांच लोगों को मामूली चोट लगी है। फायरिंग की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पा रही है।

सदर वेस्ट एंड रोड पर पब्लिक स्कूल के छात्र गुटों में भिड़ंत

मेरठ: थाना सदर बाजार के वेस्ट एंड रोड पर गुरुवार सुबह यहां स्थिति पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुट एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। एक-दूसरे पर उन्होंने जमकर हमले किए। सड़क पर मारपीट की चपेट में कई बाइक व स्कूटी चालक भी आ गए। उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने की सूचना पाकर छात्र गुट वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

वेस्ट एंड रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुट गुरुवार को मेहताब सिनेमा के निकट आपस में भिड़ गए। बीच सड़क जमकर लात घूंसे चलने लगे। कुछ व्यापारियों ने आकर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान एक व्यापारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को झगड़े की सूचना दे दी। आपस में झगड़ रहे कुछ छात्रों ने यह बात सुन ली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती, तब तक छात्र गुट वहां से नो दो ग्यारह हो गए।

पुलिस ने व्यापारियों से छात्रों के बारे में जाना लेकिन किसी ने भी कोई जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि व्यापारियों ने छात्रों की यूनिफार्म से उनके स्कूल की जानकारी जरूर दे दी। एसओ शशांक द्विवेदी का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से भाग गए। अगर कोई पक्ष तहरीर देता है तो सीसीटीवी कैमरे दिखवाकर उनकी पहचान करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

पैसों के लेन-देन को लेकर युवक का सिर फोड़ा

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र के गांव नंगलाताशी निवासी माजिद पुत्र मंडू ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने द्वारिकापुरी निवासी एक युवक से काफी समय पूर्व 10 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोपी युवक काफी दिनों से अपने पैसे वापस मांग रहा था। बुधवार को आरोपी पीड़ित के घर पहुंचा और पैसे मांगने लगा। जिस पर पीड़ित आरोपी को पैसे देने के लिए तैयार हो गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने ब्याज के सहित 25 हजार रुपये मांगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोपी ने पीड़ित पर लोहे के हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है की जांच का कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img