Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

प्राइवेट वार्डों का किराया बढ़ने से घटने लगे मरीज

  • दिसंबर तक 125 में नॉन एसी और 250 में एयरकंडीशनर रूम थे उपलब्ध
  • जनवरी से 600 रुपये नॉन एसी व एक हजार एयरकंडीशनर रूम का हुआ किराया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए निजी अस्पतालों वाली सुविधाएं भी उपलब्ध है। इन्हीं में से एक है प्राइवेट कमरों की व्यवस्था। पहले जहां इन कमरों को लेने के लिए मरीजों को बेहद कम किराया चुकाना होता था, वहीं जनवरी से इसमें करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जिस वजह से अब इन कमरों को लेने वाले मरीजों की संख्या भी आधी रह गई है। मेडिकल में 20 प्राइवेट कमरों की सुविधा है जिनमें मरीजों को दो कैटेगिरी एयरकंडीशनर व नॉन एयरकंडीशनर के रूप में कमरे उपलब्ध है। दिसंबर 2023 तक इनका किराया नॉन-एसी के लिए 120 रुपये, जबकि एयरकंडीशनर वाले का 250 रुपये प्रतिदिन निर्धारित था,

लेकिन नए शासनादेश में मेडिकल का रिवेन्यू बढ़ाने के लिए आदेश हुए तो इनका किराया भी बढ़ गया। जनवरी 2024 से नॉन-एसी कमरे का प्रतिदिन किराया 600 रुपये व एसी वाले कमरों का एक हजार कर दिया गया है। इसका असर यह हुआ कि पहले के मुकाबले अब इस सुविधा का लाभ उठाने वाले मरीजों की संख्या घटकर आधी रह गई है। बुधवार को जहां दो मरीज एसी व दो नॉन-एसी वाले कमरों में भर्ती थे, वहीं गुरुवार को इनमें महज एक मरीज का इजाफा हुआ।

इन कमरों में भर्ती मरीजों को सभी दवाएं व खाने-पीने की चीजे बाहर से ही खरीदनी होती है। जबकि यहां मरीजों को नर्सिंग स्टॉफ, डाक्टर, आॅक्सीजन व साफ-सफाई की सुविधा मेडिकल प्रशासन द्वारा ही उपलब्ध कराई जाती है, जो कमरे के किराए में ही शामिल है। इन कमरों में सबसे ज्यादा संख्या गायनिक विभाग में आने वाले मरीजों की होती है, लेकिन अब किराया बढ़ने से यह आधी रह गई है।

डीआरएम स्पेशल आने से स्टेशन पर मचा हड़कंप

शामली, टपरी और मुजफ्फरनगर के स्टेशनों का निरीक्षण करके यहां सिटी स्टेशन पर मंडलीय रेल प्रबंधक दिल्ली मंडल की स्पेशल ट्रेन के रुकने को लेकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन की सफाई कराकर चमका दिया गया। सभी अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन पर तैनात रहे। डीआरएम स्पेशल मात्र एक मिनट रुककर रवाना हो गई। इसमें मेरठ से कई अधिकारी व कर्मचारी सवार हुए।

रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह का गुरुवार को शामली, सहारनपुर के टपरी, मुजफ्फरनगर और मोदीनगर के स्टेशनों के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित था। उक्त स्टेशनों के अमृत योजना के तहत निर्माण हो रहा है। डीआरएम उक्त निर्माण का निरीक्षण के लिए सुबह वह दिल्ली सहारनपुर वाया शामली स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। दोपहर को सहारनपुर से मुजफ्फरनगर पहुंचे। निरीक्षण के बाद वह टपरी से वाया मेरठ मोदीनगर के लिए रवाना हुए। इसको लेकर रेलवे में हड़कंप मचा रहा। हर अनुभाग के अधिकारी तैनात रहे।

मेरठ के सिटी स्टेशन पर डीआरएम स्पेशल साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। यहां उक्त ट्रेन को दिल्ली के ट्रैक पर हो रहे कार्य के चलते चेतावनी पत्र देकर उसे धीमी गति से गुजरने का काशन दिया गया। इस बीच सीनियर सेक्शन इंजीनियर पथ डीसी बंसल सवार अपनी टीम के साथ सवार हुए। इसके अलावा कुछ अन्य स्टाफ भी इसमें सवार हुआ। मात्र एक मिनट रुकने के बाद उक्त ट्रेन रवाना हो गई। इस ट्रेन के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img