Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद की जनता इतिहास रचने का काम करेगी: अखिलेश यादव

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी सिंह राज जाटव के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हर वर्ग भाजपा के खिलाफ है।

महंगाई, बेरोजगारी से सभी लोग दुःखी है। बूथ पर काम करिये, जनता भाजपा को हटाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार गाजियाबाद की जनता इतिहास रचने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गाजियाबाद का हमेशा विकास किया गया। नेताजी और समाजवादी सरकार ने हमेशा गाजियाबाद को दिल्ली से बेहतर बनाने का काम किया, लेकिन भाजपा विकास नहीं विनाश करती है।

भाजपा विकास के कार्य को रोकती है। कहा कि भाजपा उपचुनाव हार रही है इसीलिए टाल रही है। भाजपा को भनक लग गयी थी कि जो लोग त्योहारों में अपने घर आये हैं, वह इस बार भाजपा के खिलाफ वोट डालेंगे, इसीलिए हार के डर से चुनाव की डेट बदली गई है। इससे पहले अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव को टाल दिया गया था। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत और बांटने की राजनीति करती है।

फूट डालो और राज करो अंग्रेजों की नीति थी। अंग्रेज चले गये लेकिन वे अपनी नीति छोड़ गए। भाजपा उसी रास्ते पर चल रही है। उत्तर प्रदेश में डीजीपी के कार्यकाल को लेकर नये नियम बनाये जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बेइमानी और अन्याय करने के लिए तथा कानून की धज्जियां उड़ाने के लिए अपने किसी खास अधिकारी को डीजीपी पद पर बैठाना चाहती है, इसीलिए नियमों में बदलाव किया है।

मदरसा शिक्षकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि अभी तक के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कई असंवैधानिक फैसले लिए हैं। हमें भरोसा है कि जितने भी असंवैधानिक फैसले भाजपा सरकार ने लिए हैं, वह सब बदले जाने चाहिए। हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट भाजपा सरकार के असंवैधानिक फैसलों पर उसे कई बार कड़ी फटकार लगाई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img