जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में तहसील के विभिन्न आधा दर्जन से अधिक कालेजों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
गुरुवार को झिंझाना कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के मैदान में एक दिवसीय तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज, होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना, डीसेंट पब्लिक स्कूल, जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज गढीपुख्ता, राजकीय इंटर कालेज केरटू, जय सीताराम किसान इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज ऊन के सीनियर एवं जूनियर बालकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

