- स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के बढ़ावे का आरोप
- मुख्यमंत्री के नाम11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद में फर्जी डॉक्टर की डिग्री पर चल रहे अवैध नर्सिंग होमों, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और विद्युत विभाग द्वारा किसानों के उत्पीड़न के विरोध, बकाया गन्ना भुगतान कराने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया।
सोमवार को किसान नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने कलक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें कहा कि सीएमओ शामली द्वारा जनपद में तानाशाही व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। फर्जी डिग्री पर सीएमओ आफिस से नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे है। जिसमें दो चिकित्सकों डा. एचपी सिंह व डा. शमशाद अनवर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। कई हॉस्पिटल सील किए गए, जबकि अभी भी कई हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद की शामली, ऊन और थानाभवन मिल पर किसानों का कारोडों रुपये का भुगतान बकाया है। बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी में गांव देहात में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
शामली जनपद में विद्युत वि•ााग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में एचआईवी कोर्डिनेटर की सांठगांठ कर भर्ती फर्जी तरीके से किए जाने का आरोप लगाया। कैराना और शामली में अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात 18 डाक्टर है, जिनमें अनेक डॉक्टर गायब रहते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार की जांच एसआईटी से करोन की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में प्रमेंद्र कुमार, अमित बेनीवाल, डा. सन्नवर खान, सतेंद्र बेनीवाल, सरदार चौधरी, डा. उमर खान, चौधरी मैनपाल, चौधरी सतपाल, शिवम सिंह, योगेंद्र कुमार, सुखपाल सिंह, ऋषिपाल, कपिल कुमार, सतपाल सिंह, कल्लू, हरबीर, धर्मपाल सिंह, रजत, आदेश कुमार, आदेश कुमार, नरेश कुमार, सुदेश सिंह आदि शामिल रहे।

