Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

डीएम की फेक आईडी से वसूली

  • साइबर ठगों की करतूत, मोबाइल नंबर से मांगे पैसे, सर्विलांस को सौंपा मामला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक बार फिर जिलाधिकारी दीपक मीणा के नाम से साइबर ठग लोगों से पैसा मांग रहे हैं। दो महीने पहले भी साइबर ठगों ने डीएम के मोबाइल नंबर का प्रयोग किया था। साइबर ठगों ने डीएम की फोटो लगे वाट्सऐप नंबर से उपहार और पैसे मांगे हैं।

डीएम दीपक मीणा के नाम से साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। दो महीने में लगातार दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। जब डीएम की फोटो लगे वाट्सऐप नंबर से लोगों से पैसे और उपहार मांगे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएम ने जनता से अपील की है कि इस तरह के नंबर या मैसेज पर कोई रिस्पांस न करें। पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर 9401137574 से चल रहे वाट्सऐप पर डीएम दीपक मीणा का फोटो लगा है।

इस नंबर से कई अधिकारियों से मैसेज द्वारा गिफ्ट कार्ड और तोहफे देने की मांग की गयी है। यह मोबाइल नंबर और इस पर चल रहा वाट्सऐप डीएम दीपक मीणा का नहीं हैं। दो महीने पहले भी डीएम दीपक मीणा की फोटो वाट्सऐप डीपी पर लगाकर इसी तरह अफसरों से उपहार और पैसे मांगे गए थी। जिसकी शिकायत डीएम ने पुलिस को की थी।

13 21

तब फ्रॉड के लिए 8184946591 नंबर का इस्तेमाल हुआ था। इस बार यह फ्रॉड दूसरे नंबर से किया जा रहा है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि पहले भी लोगों के साथ इस तरह की फेक मैसेज की घटनाएं होती रही हैं, अब भी होती हैं। इस बार किसी ने मेरे साथ ही यह कर दिया।

इसलिए मेरी सभी से अपील है कि किसी भी नंबर से कोई गिफ्ट कार्ड या पैसे की डिमांड आती है तो उसे इग्नोर को पुलिस को बताएं, उस पर रिप्लाई न करें। मेरे नाम से जो डिमांड हुई हैं वो फेक हैं उनको इग्नोर करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है और जो लोग इनकी चपेट में आ रहे हैं वो मेहनत की कमाई का चूना लगवा रहे हैं।

प्रिया ज्वैलर्स शॉप पर हुई चोरी का सुराग नहीं

मेरठ: गढ़ रोड स्थित प्रिया ज्वैलर्स की शॉप पर सुरंग बनाकर की गई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उनके पास चोरों को लेकर खास सुराग हाथ लगे हैं। वहीं संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी बिजेन्द्र अग्रवाल ने एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह से बात करके वारदात को जल्द खोलने की मांग की है।
सुरंग बनाकर प्रिया ज्वैलर्स में चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।

शनिवार को पुलिस ने गढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसी के साथ सर्राफ ने भी सुरंग को बंद करा दिया। खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश पूरी तैयारी से आया था। उसने पैरों में पॉलीथिन पहन रखी थी, जिससे आते या फिर जाते समय पैरों के निशान न दिखाई दें। उसने एक हाथ में ग्लव्स भी पहन रखा था। मेडिकल थाना क्षेत्र के मयूर विहार निवासी शिवम की नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गांधीनगर में प्रिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।

गुरुवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे थे तो पाया कि सुरंग बनाकर करके बदमाश जेवर, कीमती नग और नकदी ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते और गांधी आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चोर ने जाते हुए सुरंग को बड़ा किया। बदमाश जिस सुरंग से दुकान में घुसा, लौटते वक्त सुरंग का मुंह छोटा पड़ गया।

इस कारण उसने सुरंग को थोड़ा बड़ा करके निकल गया। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर तो एक बदमाश था, जबकि एक या फिर दो बदमाश बाहर भी थे, जो आसपास नजर रखे हुए थे। दुकान के अंदर घुसा बदमाश करीब 30 मिनट तक रुका। उसने कैमरे तोड़ दिए थे, लेकिन डीवीआर नहीं ले गया। मामले की जांच चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही वारदात को खोल दिया जाएगा।

शनिवार को वरिष्ठ व्यापारी नेता बिजेन्द्र अग्रवाल ने नये एसपी सिटी से बात की और कहा कि चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और पुलिस वारदात को खोल पाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने एसपी सिटी से जल्द वारदात को खोलने की मांग की।

150 बदमाशों का हुआ सत्यापन

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 150 से ज्यादा बदमाशों का उनके घरों में जाकर सत्यापन किया। इस दौरान कई बदमाश अपने घर से गायब मिले। लिसाड़ी गेट में क्राइम की घटना को रोकने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जेल से छूटकर आए आपराधियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

शनिवार को सीओ कोतवाली अरविंद चौरासिया और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट कुलदीप सिंह ने अपराधियों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने श्याम नगर, अहमदनगर, जाकिर कॉलोनी, मजीद नगर, तारापुरी, समर गार्डन, शालीमार गार्डन समेत कई स्थानों पर बदमाशों का उनके घर पर जाकर सत्यापन किया गया।
इस दौरान 20 से ज्यादा बदमाश घरों से गायब मिले।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...
spot_imgspot_img