जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: शहीद भगत सिंह एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित शहीद दिवस पर सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को याद किया गया। दूसरी ओर रामपुर तिराहे पर आयोजित कार्यक्र में युवाओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया।
गांधी कालौनी स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ यज्ञ के साथ अनमोल रत्न मास्टर विजय सिंह व देवेन्द्र सिंह राणा ने किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास पंवार ने कहा कि भगत सिंह के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान सतीश मलिक, जयपाल, सतपाल सिंगर, संजीव संगम, सरदार जसवीर सिंह, प्रधान नरेश सैनी, सरदार बलवेन्द्र सिंह, सरदार इकबाल, सतनात छाबडा, हरकिशन सिंह, सुनील शर्मा, राजकुमार साहनी, सरदार मल्कीयत सिंह, भवानी मलिक, सुभाष सैनी, अनिल भल्ला, कुमारी नीलम, नरेन्द्र, कुलदीप, लोकेश, विजय छाबडा, राकेश ढींगरा, जगदीश नारंग, सुन्दर लाल नारंग, ठाकुर पंकज, सुमित गोयल, अश्वनी शर्मा, संजय मलिक ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हे श्रंद्धाजलि अर्पित की।

