जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मन्त्री चौधरी यशपाल सिंह की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके आदशो व सिद्धान्तो का अनुसरण करते हुए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री व सांसद चौधरी यशपालसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता भूषण चौहान व चौधरी सुदेश गुर्जर ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह एक राजनीतिज्ञ ही नहीं वरन राजनीति की पाठशाला थे जिनके सानिध्य मे रहकर जिलें में कई नेताओ ने विधानसभा व विधान परिषद सदस्य बनने का गौरव हासिल किया उन्होंने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह ने अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन मे सदैव पीडित व शोषित समाज के साथ ही किसानो के उत्थान की दिशा मे प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह के आदर्शो को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान व एससी सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आकाश पवार खटीक ने कहा कि चौधरी यशपाल का मानना था कि किसान व मजदूर के विकास के बिना देश तरक्की नही कर सकता है इसलिए उन्होंने आजीवन किसानो के उत्थान की दिशा में कार्य किया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह पांच बार विधायक व एक-एक बार सांसद व एम एल सी चुन गये थे जो उनके राजनीतिक जनाधार को साबित करता है उन्होंने सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने आहवान किया इस दौरान सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन प्रतिनिधि प्रवीन बान्दूखेड़ी,अंजु रानी, वेद पाल पटनी,जुमला सिंह, कवर पाल अहमदपुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

