Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

पटाखा विस्फोट से फिर से दहला सठला

  • मकान धराशायी, पुलिस की नाकामी, एक माह में दूसरी बार विस्फोट
  • मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: पुलिस की नाकामी के चलते थाना क्षेत्र के गांव सठला एक बार फिर अवैध पटाखों के विस्फोट से दहल गया। शुक्रवार को हुआ विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड़ गई और पड़ोस का एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। विस्फोट के बाद मलबे में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। थाना पुलिस ने इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

17 24

एक महीने के भीतर सठला गांव में अवैध पटाखों से यह दूसरा विस्फोट हुआ है। कुछ दिन पहले गांव में नाजिम के मकान में पटाखों से विस्फोट हुआ था। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे गांव की आबादी के बीच कमरू पुत्र चांद खां के मकान में जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे पूरा गांव दहल गया। ग्रामीणों के मुताबिक उस मकान को गांव के ही ग्यासुद्दीन ने किराए पर ले रखा था।

18 23

विस्फोट से मकान की छत उड़ गई और उसके मलबे में आग लग गई। सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गयासुद्दीन ने मकान में अवैध आतिशबाजी का स्टॉक कर रखा था। आग किस कारण से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है।

एक महाने पहले हुई घटना से पुलिस ने नही लिया सबब

सठला गांव अवैध पटाखा निर्माण का हब है। यहां बड़ी संख्या में परिवार पटाखा निर्माण करते हैं और उसका स्टॉक भी करते हैं। कुछ दिन पहले हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने कोई भी तलाशी अभियान नहीं चलाया, जिसका नतीजा दूसरे विस्फोट के रूप में सामने है।

19 20

यह संयोग ही रहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस घटना के बाद भी यदि पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार बंद नहीं कराया तो यह किसी बहुत बड़ी घटना का सबब बन सकता है। इस मामले में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विस्फोट से सहम गये पड़ोसी

शुक्रवार को सठला गांव में जिस मकान में विस्फोट हुआ उसके पास ही मजरूम इस्लाम का मकान है। जहां चौके में उसकी पुत्री सिबा अपने मकान के चौक में सिलाई मशीन से कपड़े सिल रही थी। विस्फोट से उनके मकान की चहारदीवारी धवस्त हो गई और गनीमत रही कि सिबा और अन्य बाल-बाल बच गई।

अवैध पटाखों का था जखीरा

जिस वक्त दमकलकर्मी मलबे में लगी आग बुझा रहे थे तो मलबे में पटाखों में लगातार विस्फोट हो रहा था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस मकान में अवैध पटाखों का कितना बड़ा स्टॉक किया हुआ था।

एक माह पूर्व घायल हुए थे कई लोग

थाना क्षेत्र के गांव सटला में गत 23 जून को भीषण पटाखा विस्फोट हुआ था। जिसमें मकान की छत भी धराशायी होने के साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। थाना पुलिस की लापरवाही के चलते एक माह बाद फिर से भयंकर विस्फोट हुआ। जिसमें कई मकानों की छत धराशायी हो गई। गनीमत रही कि इस बार कोई हताहत नहीं हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img