Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

गर्मी का सितम, पारा पहुंचा 37 डिग्री के पार

  • चिलचिलाती धूप में लोग हो रहे पसीना-पसीना

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी का सितम लगातार जारी है। दिन का पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप से लोग पसीना-पसीना हो गए हैं। उसम के साथ पड़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन निकलते ही गर्मी का रुख तेज हो जाता है। जो रात तक देखा जा रहा है। गर्मी के बढ़ने के कारण मौसम विशेषज्ञ फिर से मौसम में तब्दीली होने की बात कह रहे हैं, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण हाइवे से लेकर बाजार तक में सुनसान छा गया।

12 23

लोग सुबह 10 बजे के बाद बढ़ती गर्मी को देखते हुए घरों के अंदर कैद हो जाते हैं। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार बढ़ती गर्मी से मौसम में बदलाव होगा। बढ़ती गर्मी सेहत के लिए भी हानिकारक है। क्योकि यह गर्मी लोगों को परेशानी के साथ-साथ बीमारी की ओर भी धकेल देगी। जिसके चलते इस मौसम में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

13 21

राजकीय मौसम वैधशाला पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्र्र्र्द्रता 78 एवं न्यूनतम आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख बिल्कुल शांत रहने के कारण मौसम में उमस बनी रही और लोग पसीना-पसीना होते दिखे।

कालोनी के लोगों का अंसल के दफ्तर पर हंगामा, तोड़फोड़

मोदीपुरम: अंसल टाऊन में पिछले तीन दिन से बिजली की समस्या से जूझ रहे कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और काम न करने वाले तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
अंसल टाऊन में पिछले तीन दिन से लगातार फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

जिस कारण कॉलोनी के लोगों को भीषण गर्मी के साथ पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली न आने से कॉलोनी के लोग पेयजल को तरस गए। साथ ही भीषण गर्मी से उन्हें जूझना पड़ा। समस्या से जूझ रहे लोग शुक्रवार को एकत्रित होकर सीईएमएस कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे। लोगों ने कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। कॉलोनी निवासी सेंसरपाल चौधरी ने बताया कि पिछले एक माह से कॉलोनी में फाल्ट होने से लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

14 21

अचानक विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से कई बार लोग कॉलोनी में लगी लिफ्ट में फंस जाते है। मेंटिनेंस अधिकारी से लेकर कर्मचारी कार्य नहीं करते। शुक्रवार को भी एक व्यक्ति बिजली अचानक चले जाने के कारण लिफ्ट में फंस गया। पिछले 24 घंटे से कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति बंद है। जिस कारण लोगों का गुस्सा फूटा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कॉलोनी के लोगों ने थाने पर तहरीर दी। हालांकि, पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों कर्मचारियों को बाद में छोड़ दिया। कर्मचारियों ने बाद में फाल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की।

एलटी लाइन में आया फाल्ट, ट्रांसफार्मर की सप्लाई केबल फुंकी

मेरठ: शहर में दो जगह विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से दो घंटे तक आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान गर्मी के दौरान लोग आपूर्ति बाधित होने से बिलबिलताते रहे। दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। शुक्रवार को हापुड़ रोड स्थित काजीपुर बिजली घर से जुड़ी एलटी लाइन में अचानक फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे बिजली नहीं आने से आम जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शाम सात बजे हुआ फाल्ट साढ़े आठ बजे तक ठीक होने के बाद जनता को राहत मिल सकी। इसी तरह रात आठ बजे माधपुरम बिजली घर से जुड़ी शारदा रोड पर भी ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति करने वाली लीड में फाल्ट हो गया जिसके बाद करीब एक घंटे तक आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान भी करीब पचास हजार की आबादी को एक घंटे तक गर्मी में रहना पड़ा।

15 25

जबकि रात साढ़े आठ बजे बेगमपुल बिजली घर के ट्रांसफार्मर की भी सप्लाई केबल में फाल्ट हो गया जिसके बाद आबूलेन, बेगपुल बाजार, सोफिया के आसपास के इलाकों, तिलक रोड, बेगमबाग जैसे इलाकों में रहने वाली जनता को करीब दो घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बताया जा रहा है अचानक बढ़ी गर्मी से बिजली की मांग बढ़ गई है जिस वजह से लाइनों और ट्रांसफार्मरों की सप्लाई केबल क्षतिग्रस्त हो रही है।

वहीं, इस संबंध में राजेन्द्र बहादुर, अधिक्षण अभियंता, शहर का कहना है कि दिन में पड़ रही भीषण गर्मी से अचानक बिजली की मांग में इजाफा हो गया है। इसी वजह से लाइनों व ट्रांसफार्मरों की सप्लाई केबलों में फाल्ट हो रहें है। जैसे ही फाल्ट की सूचना कंट्रोल रूम को मिलती है तुरंत टीम भेजकर उसे ठीक कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img