- घायल घायल बहन की शादी की बांट रही थी बहन के साथ मिलकर कार्ड
- चलाती हैं पब्लिक स्कूल, घायल युवती की थी शादी
जनवाणी संवाददाता |
दाहा: दोघट थाना क्षेत्र के दोघट-पुसार मार्ग पर स्कूटर सवार दो युवतियां में से एक ट्रक के पहिया के नीचे दब गई। इनमें से एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटर चला रहीं बहन घायल हो गई। घायल युवती की हाल में ही शादी थीं। दोनों स्कूटर से शादी के कार्ड बांट रहीं थीं। दोघट में ही दोनों एक पब्लिक स्कूल चलाती हैं। मृतक युवती बड़ौत में रहती थी। उसका एक बेटा भी है। घटना का पता लगते ही कस्बे में शोक छा गया।
मृतक युवती दोघट निवासी ईश्वर सिंह पांचाल की पुत्री निक्की (30) पत्नी विकास निवासी रमाला हाल निवासी बड़ौत अपनी छोटी बहन रेनू की शादी के कार्ड बांट रहीं थी। निक्की अपने पति के साथ बड़ौत में ही रहती है। उसके साथ ही रेनू भी रह रही थी। दोनों बहन बड़ौत में रहती थी। बड़ौत से दोनों बहन स्कूटर पर सवार होकर शादी के कार्ड बांटते हुए जब वह पुसार से दोघट मार्ग पर चली तो रास्ते में राम पब्लिक स्कूल के पास सामने से गन्ने का ट्रक आया। स्कूटर को रेनू चला रही थी। जब ट्रक बराबर में आया तो रेनू ने उसे रोककर खड़े होने का प्रयास किया।
इस प्रयास में स्कूटर से रेनू का संतुलन बिगड़ गया। स्कूटर सड़क की साइड में गिर गया। पीछे बैठी निक्की ट्रक के पहिया के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेनू मामूली रूप से घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों बहनों को कस्बे के लोगों ने पहचाना।
बड़ौत में उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस भी मौके पर ही पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर परिजन पहुंचे। घायल रेनू को वह अपने साथ बड़ौत ले गए। बड़ौत में परिजनों को लोग सांत्वना देने पहुंच रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। निक्की व रेनू दोनों मिलकर दोघट में वीकेबी नाम से प्राइवेट स्कूल चलाती हैं। वह प्रतिदिन बड़ौत से दोघट में स्कूटर पर ही आती थीं।

