Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

तपती गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बुरा हाल

  • दिन का पारा 40 डिग्री के पार, अगले दो दिन में फिर से मौसम में होगा बदलाव
  • भीषण गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल, बिजली के नखरे भी जारी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मई के महीने में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिन निकलते ही सूरज की तपिश में गर्मी का एहसास बढ़ा दिया। जिसके चलते लोग सुबह से ही पसीना-पसीना हो गए। रविवार को दिन के तापमान में 40 डिग्री का तापमान पार किया। हालांकि मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उनका कहना है कि मौसम में अगले दो दिन बदलाव होगा, लेकिन रविवार को सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने गर्मी के एहसास को कई गुना बढ़ा दिया।

जिसके चलते लोग दिनभर परेशान रहे बाजार और सड़कें सुनसान रही। दोपहर में लोग गर्मी से हलकान दिखाई दिए। शाम के समय बाजारों में चहल कदमी दिखाई दी। राजकीय मौसम वैधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 44 एवं न्यूनतम आर्द्रता 31% दर्ज की गई।

09 23

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी का कहना है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने से दिन के तापमान में 40 डिग्री का उछाल पार किया है। हालांकि मौसम में अभी उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले दो दिन में फिर से मौसम में बदलाव होगा। इसलिए गर्मी से बचने के लिए बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

गर्मी के साथ बढ़ता प्रदूषण भी करने लगा परेशान

गर्मी के बढ़ने के कारण शहर के प्रदूषण में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शहर का प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को बेहद परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। बारिश होने के बाद ही प्रदूषण में कमी आएगी। जिसके चलते लोगों को राहत की सांस मिलेगी। इसलिए बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए मुंह पर सूती कपड़े का प्रयोग जरूरी है।

चिलचिलाती धूप से बाजारों में पसरा सन्नाटा

सरधना: भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। गर्मी के चलते बाजारों की रौनक भी खत्म हो गई है। रविवार को भी गर्मी का प्रचंड रूप रहा। सुबह से ही मानो आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई हो। ऊपर से चिलचिलाती धूप और नीचे सड़कों से निकलती आग ने लोगों को झुलसा दिया है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम से ही अपने घरों से बाहर निकले।

गर्मी के तेवर नर्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गर्मी लगातार प्रचंड रूप धारण करती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से आमसान से मानो आग बरस रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। वहीं गर्मी से बाजारों पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। बाजारों में चहल-पहल काफी कम हो गई है।

10 26

रविवार को भी गर्मी के तेवर काफी तल्ख रहे। सूरज ने मानो सुबह से ही आग बरसानी शुरू कर दी थी। गर्मी के चलते दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले। वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए गंगनहर पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img