जनवाणी संवाददाता |
ऊन: रविवार को कस्बे के शिव मंदिर में शिवलिंग एवं नदी की मूर्ति स्थापना की गई। जिसके लिए कई दिनों से पूजा अर्चना की जा रही थी। रविवार को सुबह पहले भक्तों ने मूर्तियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से परिक्रमा निकाली। नगर परिक्रमा के दौरानन नागरिकों ने मूर्तियों पर पुष्प वर्षा की।
जिसके बाद मूर्तियों को मंदिर में पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया। पूजा अर्चना पंडित मानसिंह शास्त्री ने संपन्न कराई। बता दें कि मंदिर में पूर्व में लगी मूर्तियां खंडित हो गई थी। जिसके बाद कस्बे के दिनेश गोयल पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति ने दोनों मूर्तियां स्थापित कराई। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान कन्हैया लाल, नरेंद्र चिकारा, नीरज, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, नरेश गोयल, अशोक आदि मौजूद रहे।

