जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बुलंदशहर में आयोजित हुई शूटिंग चैम्पियनशिप में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के निशानेबाजों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर क्लब व शामली जनपद का नाम रोशन किया है।
मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के कोच नदीम मंसूरी ने बताया कि 5 से 8 जनवरी तक बुलंदशहर में शूटिंग चैम्यिनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें एयर पिस्टल अंडर 14 में शगुन चौहान निवासी जसाला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं एयर पिस्टल लिटिल चैम्प में मोहम्मद कैफ खान निवासी लिलौन ने रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
दोनों निशानेबाज शगुन चौहान और कैफ का कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा ने सम्मान किया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। क्लब में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर क्लब कोच नदीम मंसूरी, सचिन मक्कर, निखिल, दीपक, सागर आदि मौजूद रहे।

