- सैन समाज के लोगों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में हुए लैंटर हादसे में शामली के पिता-पुत्रों की मौत पर सैन समाज ने शोकसभा आयोजित कर मृतकों की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। शनिवार को शामली सैन समाज के दर्जनों लोगों ने मोहल्ला दयानंदनगर निवासी मास्टर मदनलाल के पुत्र विनोद कुमार तथा पौत्र अक्षय की आकस्मिक मौत पर दुख प्रकट किया।
इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों का दुख साझा करते हुए भगवान से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की। सैन समाज के लोगों द्वारा एक शोकसभा का आयोजन कर मृतकों का श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर विनोद सैन, मेघलान, बाबू पवार, चौधरी अतर सिंह, गोपाल बहावडी, मास्टर बाबू सिंह, मास्टर विनोद आर्य, चौधरी भूषण, राजकुमार, दिनेश चौहान, पप्पू मेघलान, श्याम लाल, रामपाल सरोहा, सुरेंद्र सरोहा, रघुवर दयाल, भोपाल सिंह, मास्टर विनोद आदि मौजूद रहे।

