Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

IPL 2026 के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव के संकेत, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं व्हाइट-बॉल कप्तान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में आईपीएल 2026 के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब टी20 और वनडे टीम के लिए एक ही कप्तान नियुक्त करने की रणनीति पर काम कर रहा है। फिलहाल टेस्ट और वनडे टीम की कमान शुभम गिल के हाथों में है, जबकि टी20 टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव संभाल रहे हैं।

हालांकि, बोर्ड के भीतर ऐसी चर्चा तेज हो गई है कि भविष्य में व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए एक ही कप्तान चुना जाए और रेड-बॉल क्रिकेट के लिए अलग नेतृत्व रखा जाए। इस रेस में अब सबसे बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का सामने आ रहा है।

आईपीएल प्रदर्शन से प्रभावित बीसीसीआई

सूत्रों के मुताबिक, चयन समिति प्रमुख अजीत अगरकर की अगुआई में बीसीसीआई आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम में वापसी का मौका देने की तैयारी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की हालिया खराब फॉर्म को देखते हुए बोर्ड नए नेतृत्व विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ऐसे में श्रेयस अय्यर को सिर्फ टी20 टीम में वापसी ही नहीं, बल्कि कप्तानी भी सौंपी जा सकती है।

बीसीसीआई की योजना टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान रखने की है, जिससे टीम संयोजन और रणनीति में स्थिरता बनी रहे।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन

बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि अगले सीजन की तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव संभव हैं। बोर्ड युवा खिलाड़ियों को मौका देने के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी नेतृत्व की भूमिका में देखना चाहता है।

सूत्र के अनुसार, “श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। चोटों ने जरूर उनके करियर को प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने हर बार दमदार वापसी की है। इस आईपीएल सीजन में भी उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी की बेहतरीन कप्तानी की है। फिलहाल व्हाइट-बॉल कप्तानी के लिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं।”

हालांकि, बोर्ड सूर्यकुमार यादव के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहता। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उनकी कप्तानी में भारत अब तक कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं हारा है।

गिल और सूर्यकुमार से आगे बढ़ रही है बीसीसीआई?

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभम गिल को भविष्य का कप्तान माना जा रहा था। वनडे टीम की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप दी गई थी और माना जा रहा था कि आगामी विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए वही लंबे समय तक टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।

दूसरी ओर, सूर्य कुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक तक टीम की कप्तानी का लक्ष्य रखा था।

लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि बीसीसीआई नेतृत्व की भूमिका में श्रेयस अय्यर को परखना चाहता है। यदि ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट में कप्तानी का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।

भारत का आगामी कार्यक्रम

भारतीय टीम छह जून से अभगा​निस्तान नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां कई व्हाइट-बॉल मुकाबले खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि इन्हीं सीरीजों के दौरान बीसीसीआई भविष्य की कप्तानी रणनीति को अंतिम रूप दे सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

World News: ट्रंप की टैरिफ नीति को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने वैश्विक आयात शुल्क किया खारिज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Meerut News: सऊदी अरब सड़क हादसे में अजराड़ा के युवक की मौत

जनवाणी संवाददाता | मुंडाली: सऊदी अरब में चालक की नौकरी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here