Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

रंगीन रोशनियों से नहाया रहा आकाश

  • घरों, प्रतिष्ठानों में किया श्री लक्ष्मी गणेश का पूजन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: दीपावली का पर्व पारंपरिक पूरे जनपद में श्रद्धा और उल्सास से मनाया गया। इस दौरान घरों के आंगन में आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। शाम के समय दीपावली शुभ लगन में किया गया। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना विधि विधान से की। व्यापारी वर्ग ने चौघडिया मुहूर्त में पूजा अर्चना कर लक्ष्मी-गणेश से कारोबार में वृद्धि की प्रार्थना की। घरों को बिजली की रंगीन झालरों, मोमबत्तियां व दीयें जलाकर से सजाया गया था। शाम को घरों और प्रतिष्ठानों में श्री लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा अर्चना की गई और मिठाइयों के साथ-साथ खील बताशे बांटे गए। बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। देर रात तक आकाश में रंगीन रोशनियों से जगमग रहा।

दीपावली का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शाम के समय घरों में मां लक्ष्मी, गणेश जी की पूजा अर्चना की। कोरोना लॉकडाउन के बाद दीपावली के त्यौहार पर हुई बम्पर खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में दिन भर चहल-पहल रही। फूल, प्रसाद, बिजली की रंगीन झालरें आदि की खरीदारी जमकर की गई। घरों को पहले ही आकर्षक रंगीन बिजली की झालरों से सजाया गया था।

घर-आंगन को मोमबत्तियों एवं मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया। बिजली के झालर से लोगों के घर जगमग जगमग कर रहा था। महिलाओं ने घरों में रंगोली बना कर उसमें दीप जलाया। शाम की पावन बेला में मां लक्ष्मी गणेश की भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना व आरती किया गया। व्यापारियोंं ने चौघडिया मुहूर्त में नए बही खाता की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की। लोगों ने एक दूसरे के घर पर जाकर मिठाइयां वितरित की।

मिठाई और गिफ्ट पैक की जमकर बिक्री

दीपावली पूजन और अपने मित्रों, परिचित कों वितरित करने के लिए मिठाई और गिफ्ट पैक, ड्राई फू्रटसं की जमकर खरीदारी की गई। हर दुकान पर ग्राहक प्रसाद के लिए मिठाई की खरीदारी करते देखे गए। बेकरी पर चॉकलेट, बिस्कुट और मिठाई और कई नामी ब्रांड के गिफ्ट पैक उपलब्ध रहे। जिसकी खूब खरीदारी की गई। बाजार में मां लक्ष्मी व गणेश को भोग लगाने के लिए खील व पताशे की भी दुकान लगी।

प्रतिबंध के बावजूद पटाखों की बिक्री, आतिशबाजी

एनजीटी द्वारा दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री तथा चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसके चलते जिला प्रशासन ने भी पटाखा बेचने तथा छुडाने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन जनपद शामली में पटाखों की चोरी, छिपे बिक्री भी हुई और देर रात तक अतिशबाजी भ हुई। पटाखों के धुंएं से वायु मंडल में प्रदूषण में फैलने से स्मॉग बढ़ गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img