Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

जुमे पर संगीनों के साए में रहे शहर के कुछ खास इलाके

  • डॉन की मौत पर डीजीपी के हाई अलर्ट के आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रमजान के तीसरे जुमे पर आज शहर के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाके में संगीनों के साए में रहे। इन इलाकों में भारी फोर्स तैनात किया गया था। दरअसल, डॉन मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आने के बाद सूबे के डीजीपी की ओर से गुरुवार देर रात को प्रदेश भर में अलर्ट के आदेश जारी किए गए थे। उसके बाद शहर के संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों में तमाम संबंधित सर्किल आफिसर व थानेदारों को सड़कों पर उतार दिया गया था।

डॉन मुख्तार अंसारी की मौत और रमजान का तीसरा जुमा इन दोनों बात को देखते हुए शहर के कुछ ऐसे इलाके थे जिनको लेकर प्रशासन व पुलिस के तमाम आला अफसर हमेशा ही अलर्ट मोड में रहते हैं। इसी क्रम में शहर के संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों में आज भारी फोर्स तैनात किया गया था। इस बात का ध्यान रखा गया था कि तीसरा जुमा शांति पूर्वक संपन्न कराया जाए।

इसके चलते शहर के लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, देहलीगेट, रेलवे रोड, नौचंदी, टीपीनगर सरीखे थाना क्षेत्रों में तमाम थानेदार अलर्ट मोड पर रहे। जुमा की नमाज निपटने के बाद भी कुछ इलाकों में फोर्स डटा रहा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि एहतियात के तौर पर फोर्स को कुछ इलाकों में तैनात किया गया है। यह सामान्य व रूटिन वर्क है। इसको लेकर अन्यथा कुछ भी नहीं कहा जाना चाहिए।

सुकून से हुई नमाज, प्रशासन ने ली राहत की सांस

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पूरे मेरठ जिले में प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर रहे। नमाज शांति के साथ सम्पन्न हुई। कहीं कोई विरोध देखने को नहीं मिला। नमाज पूरी होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर किसी भी आशंका को देखते हुए पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद पर पुलिस प्रशासन के साथ खुफिया विभाग भी एलर्ट मोड पर था।

हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद, गोला कुआं स्थित मस्जिद नूर, कमेला स्थित मस्जिद जन्नतुल फिरदौस, अहमद रोड स्थित अख्तर मस्जिद, खैर नगर स्थित हौज एवं पत्थर वाली मस्जिद व शास्त्री नगर सेक्टर-11 स्थित फैसल मस्जिद के इर्द गिर्द सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उधर, शाही जामा मस्जिद में नमाजियों को सम्बोधित करते हुए शहर काजी प्रो. जैनुस साजेदीन सिद्दीकी ने रमजान की फजीलत बयां की। उन्होंने कहा कि रमजान का दूसरा अशरा भी पूरा होने जा रहा है और आखिरी अशरा शुरू होने वाला है। उन्होंने मुसलमानों से रमजान के बाकी दिनों में भी कसरत के साथ खुदा की इबादत करने की अपील की।

भवानी नगर में नमाज के दौरान गहमा गहमी

वहीं, दूसरी ओर नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत भवानी नगर स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान थोड़ी गहमा गहमी रही। यहां दोपहर ढाई बजे जब नमाज शुरु होने वाली थी तो काफी नमाज मस्जिद के बाहर तक आ गए। आनन-फानन में फोर्स मस्जिद के बाहर पहुुंची और नमाजियों को सड़क से हटाया। बाद में कई नमाजियों ने आसपास की दुकानों के अंदर नमाज अदा की जबकि कई नमाजियों को वापस लौटना पड़ा।

रमजान का अगला जुमा होगा ‘जुमा अलविदा’

शुक्रवार को रमजान के तीन जुमे पूरे हो गए। अब अगला जुमा ‘जुमा अलविदा’ होगा। बताते चलें कि अलविदा जुमा रमजान का अन्तिम जुमा होता है। जुमा अलविदा के ही दिन ईदगाह व अन्य मस्जिदों में होने वाली ईद की नमाज के समय की सार्वजनिक घोषणा की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img