Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

महारैली में भाग लेने जयपुर पहुंचे सोनिया और राहुल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘महंगाई हटाओ महारैली’ का आयोजन कर रही है।

इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार  सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

विमान से उतरने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया। वहीं विशेष बस के द्वारा 33 नेता के सीधे ही रैली स्थल पहुचने की सूचना है।

वहीं सोनिया गांधी का रैली में आना अशोक गहलोत की राजनीतिक जीत और गहलोत का कॉंग्रेस में कद दर्शा रहा है। वहीं इस रैली में भाग लेने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा सीधे लखनऊ से जयपुर पहुंचेंगी।

सचिन पायलट को भी पहली पंक्ति में स्थान

सचिन पायलट को भी पहली पंक्ति में स्थान दिया गया है जो प्रदेश कांग्रेस में चल रहे गुटबाजी की अटकलों को विराम देने का प्रयास है। महारैली के माध्यम से केंद्र को घेरने की कोशिश की जा रही हैं।  देश में तेल, गैस, खाद्य पदार्थ की कीमतों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था दुरुस्त

12 दिसम्बर का दिन जयपुर और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ा दिन साबित होने जा रहा है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रात में बस का सफर तय करते हुए जयपुर पहुंच रहे हैं।

राज्य के विधायक को इन कार्यकर्ताओं के खाने, बिस्तर, आराम की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।  पूरे जयपुर शहर को छावनी में परिवर्तित किया जा चुका है। वहीं प्रियंका गांधी लखनऊ से जयपुर पहुचने का कार्यक्रम है।

सोनिया गांधी के आने के कारण सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर

सोनिया गांधी के विशेष विमान से आने की पुष्टि के बाद सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि पहले सोनिया गांधी के आने की खबर नहीं थी लेकिन सीएम गहलोत ने अब पुष्टि कर दी है कि सोनिया गांधी महंगाई रैली में भाग लेंगी।

राजस्थान में सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल का स्वागत: गहलोत 

मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तथा प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का राहुल गांधी पर हमला 

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि किस प्रकार से राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने का वचन दिया आज तीन साल बाद भी उस वचन का कोई अता पत्ता नहीं है। आज राहुल गांधी कर्जा माफी की घोषणा करे या तो जनता का पूरा मनोरंजन करके जाएं।

जयपुर में हजारों की संख्या में ट्रैफिक पुलिस तैनात

कांग्रेस की रैली में जयपुर पहुंचने वाले लाखों लोगों और हजारों वाहनों से यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 2000 यातायात पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। वहीं 15 आईपीएस अधिकारियों को इसके लिए लगाया गया है।

पूरे जयपुर में जगह-जगह लगाए गए राहुल गांधी के पोस्टर

कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली के लिए जयपुर शहर में जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं।

दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना

कांग्रेस की इस महारैली में दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने के दावे किए गए हैं।  सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का दौर जारी है। राजधानी में इस रैली के लिए करीब 5000 वाहनों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img