Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

जन्मदिन: 74 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म नौ दिसंबर, 1946 को लुसियाना, इटली में हुआ था।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना वायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन नहीं करें। कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img