Wednesday, July 8, 2026
- Advertisement -

प्रत्येक वर्ग को उसका अधिकार दिलाएगी सपा : हरेंद्र मलि

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक का कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। हाल में ही हरेंद्र मलिक को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पहुंचे हरेंद्र मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक वर्ग को उसका अधिकार दिलाएंगे।

पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने कहा कि इस समय फासिस्टवादी ताकते हावी हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। बिना नाम लिए कहा कि उसके शासनकाल में प्रत्येक वर्ग परेशान है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। बेरोजगारी का ग्राफ अधिकतम ऊंचाई पर है। ऐसे में किसान भी बेहाल है। उसकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। आवारा पशुओं से किसानों की फसल रोज बर्बाद हो रही है। इन सब समस्याओं को लेकर सरकार उदासीन है।

पूर्व सांसद ने कहा कि नागरिकों के अधिकार बहाल कराने के लिए समाजवादी पार्टी ही संघर्ष कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक वर्ग को उसके अधिकार दिलाएगी। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह निर्वहन करेंगे। सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि धैर्य से काम लें और संघर्ष के लिए तैयार रहें। इस मौके पर शतावर से सपा विधायक पंकज मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मुफ्ती जुल्फिकार, राजकुमार यादव, राकेश शर्मा, सत्येंद्र सैनी, अंसार आढती और साजिद हसन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह...

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 44 उपनिरीक्षकों के तबादले

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जनपद पुलिस में कानून-व्यवस्था को और...

Meerut News: टायर फटने से ब्रेजा कार पलटी, तीन युवकों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती ओवरब्रिज से...
spot_imgspot_img