- 708 महिलाओं के पति की मृत्यु पर 2.12 करोड़ की सहायता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने समाज कल्याण, दिव्यांगजन तथा प्रोबेशन विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा संचालित समस्त जन-सामान्य के लिए लाभपरक योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मंत्री को बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 65 जोड़ों का विवाह माह दिसम्बर में कराया गया। जिसमें प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार की दर से 33.15 लाख की धनराशि व्यय हुई।
इसके अलावा शादी अनुदान योजना में 81 निर्धन व्यक्तियों की पुत्री विवाह के लिए 20 हजार रुपये प्रति पुत्री की दर से 16. 20 लाख धनराशि व्यय हुई। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 708 महिलाओं को पति की मृत्यु के उपरांत 30 हजार की दर से 212. 40 लाख का व्यय हुआ। जिस पर गन्ना मंत्री ने संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि जनपद में वृद्धावस्था पेंशन 39314 पेंशन हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, 12514 निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 7823 दिव्यांगजन पेंशनरों का लाभ दिया जा रहा है।
मंत्री ने समस्त कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की ग्राम पंचायतों पर पेंशन शिविर का आयोजन किया जाए। साथ ही, नगर पंचायत जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता एवं थानाभवन में पेंशन के शिविर का आयोजन किया जाए।
शहरी आवास में 3089 को मिली तीन किस्तें
परियोजना अधिकारी (डूडा) प्रदीप कांत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत गत 27 जनवरी को मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन क्लिक के माध्यम से जनपद शामली के 3089 लाभार्थी को प्रथम, द्वितीय, तृतीय किस्त ऑनलाईन हस्तांरण कर दी है।
उन्होंने कहा कि उक्त धनराशि लाभार्थियों के खाते में शीघ्र ही अवमुक्त हो जाएगी। अगर किसी भी लाभार्थी से किसी भी व्यक्ति द्वारा अनुचित लेन-देन की मांग की जाती है तो जिला नगरीय विकास अधिकरण के परियोजना अधिकारी के मोबाइल नम्बर-8573002305 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यदिवस में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

