नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ ऑन एयर है और एक बार फिर सलमान खान ने होस्ट के तौर पर कमान संभाली है। हाल ही में शो के वीकेंड का वार में सलमान ने सितारों की लुक्स और बॉडी को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर गुस्सा जताया था और गुस्से में अपनी टी-शर्ट तक उतार दी थी। अब इस पर कॉमेडियन सुनील पाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
‘बिग बॉस का हर बंदा ट्रोलिंग का हकदार’
पैपराजी से बातचीत में सुनील पाल ने कहा, “बिग बॉस का हर बंदा ट्रोल किए जाने का ही हकदार है, चाहे वो सलमान खान हों या कोई कंटेस्टेंट।” उन्होंने सलमान से शो बंद कराने की अपील तक कर दी।
सुनील ने शो को ‘कलंकित’ और ‘गटर शो’ बताते हुए कहा, “समाज जिनकी वजह से बिग लॉस में है, उन छपरियों को बिग बॉस में स्टार बनाया जाता है। सलमान भाई पिछले 17 साल से जो ये संस्कारी शो कर रहे हैं, उसका नाम बिग बॉस नहीं, बिग ‘बास’ है। उन्होंने आगे कहा, भाईजान ये गटर शो पहले बंद कीजिए। एक से एक कांड वाले लड़के-लड़कियां वहां आते हैं। हर हर गंगे, सब के सब नंगे।
सलमान की टी-शर्ट उतारने पर भी कसा तंज
सलमान के टी-शर्ट उतारने वाले एक्शन पर सुनील ने कहा, “आप सुविधा के हिसाब से बनियान और बयान बदलेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा। सलमान भाई मान जाइए, इस तरह की बातें आपको सूट नहीं करतीं। बिग बॉस दुनिया का सबसे कलंकित और नालायक शो है।”
‘सलमान को स्टार हमने बनाया’
सुनील पाल ने कहा कि सलमान उनकी बात का बुरा नहीं मानेंगे। “सलमान खान को हमने बनाया है, सलमान ने हमें नहीं बनाया। वो जनता की वजह से स्टार हैं। हमने उनकी सैकड़ों फिल्में देखी हैं।
“उन्होंने बड़े सितारों पर भी निशाना साधा, “सलमान भाई, अक्षय कुमार, शाहरुख खान सब सबक ले लीजिए। आप लोगों का टाइम पास बहुत चल रहा है। दो करोड़ में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इतना कलेक्शन किया और 500 करोड़ वाली फिल्म 5 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है, शर्म आनी चाहिए।”

