Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

सरकारी जमीन को कब्जाने का मामला निर्माण को एमडीए और पुलिस ने रुकवाया

  • लोगों ने अवैध तरीके से जमीन कब्जाकर बना ली थी बिल्डिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सूरजकुंड श्मशान घाट के समीप एक बड़ा निर्माण चल रहा हैं। इस निर्माण को एमडीए ने रुकवा दिया हैं। कहा जा रहा है कि यहां पर आसपास में नगर निगम की जमीन कब्जाकर अवैध कब्जे कर लिये गए हैं। इसी वजह से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण तो रुकवा दिया, लेकिन इस निर्माण और उससे सटे खालसा इंड्रस्टी के प्रागंण में भी निगम की जमीन हैं। ऐसी शिकायत की गई है।

03 19

अब जमीन है या फिर नहीं, इसकी जांच तो नगर निगम करेगा, लेकिन फिलहाल एमडीए ने इस निर्माण की शिकायत होने पर पुलिस साथ में लेकर रुकवा दिया। यहां आसपास में निगम की जमीन हैं, जिसको अवैध तरीके से लोगों ने कब्जाकर बिल्डिंग बना दी हैं। इस जमीन की खसरा संख्या के साथ पैमाइश की गई तो निश्चित रूप से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त हो जाएगी। एमडीए में कुछ लोगों ने शिकायत की है कि सूरजकुंड श्मशान घाट के समीप खालसा इंड्रस्टी हैं। इसमें और इसके पास में निर्माण चल रहा हैं।

05 19

यहां पर निगम की जमीन पर कब्जा होना बताया गया है। वैसे मौके पर तो खालसा कंपनी चल रही हैं, जो वर्षों पुरानी हैं। इसी से सटकर बड़ा निर्माण चल रहा हैं, जिसको एमडीए ने पुलिस के साथ मिलकर रुकवा तो दिया हैं। इस पर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। अब बीच में रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि नगर निगम के अधिकारी इसकी पैमाइश करेंगे, जिसके बाद जमीन निगम की छोड़कर ही निर्माण किया जा सकता हैं। यहां आसपास के तमाम जमीन की पैमाइश करने की बात की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img