Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

घर के बाहर खेल रही मासूम के मुंह को कुत्ते ने नोचा

  • किला खेवान मोहल्ले में पागल कुत्ते के आतंक से परेशान लोग, कई लोगों को कर चुका जख्मी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। किला खेवान के लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से बस्ती में पागल कुत्ता घूम रहा है। जो आने जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा है। खूंखार कुत्ता अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। रविवार को चार वर्षीय जन्नत पुत्री गुलजार घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह को बुरी तरह नोच दिया।

जिससे वह जख्मी हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़ पड़े। लोगों ने लाठी फटकार कर किसी तरह कुत्ते को भगाया। इसके बाद परिजनों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया गया। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि नगर पालिका को पत्र लिखकर अभियान चलवाया जाएगा।

पालतू कुत्ते ने बच्ची पर किया जानलेवा हमला

कंकरखेड़ा: क्षेत्र के बादाम मंडी मोहल्ले में एक युवक पालतू कुत्ते को सड़क पर घूमा रहा था। इस बीच कुत्ते ने सड़क पर खेल रही बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची घायल हो गई। जिसके बाद घायल बच्ची के पिता ने कुत्ते और मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बादाम मंडी मोहल्ला निवासी अनिल दो दिन पूर्व बेटी को सड़क पर खिला रहा था।

तभी बादाम मंडी मोहल्ला निवासी किशन भी पालतू कुत्ते को सड़क पर घूमा रहा था। इस बीच पालतू कुत्ते ने सड़क पर खेल रही बच्ची पर हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह समझाकर मामले को शांत करा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद अनिल चाकू लेकर किशन के पास पहुंचा था। जहां उसने किशन और उसके पालतू कुत्ते पर चाकू से हमला कर दिया था।

हमले में युवक और कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर से फरार मिला। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img