जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: छह महीने पहले कैराना पुलिस को बंधक बनाकर हमला करने के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमें हमले का मुख्य आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा मे छह माह पूर्व कैराना थाना के दो सिपाहियों पर हमले के आरोपी हारुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छह माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में फरार चल रहे आरोपी की तलाश सुरागसी में आए कैराना थाना के दो सिपाही अक्षय व गौरव पर गांव मंसूरा में हमला हुआ था।
वहां हारून व सद्दाम में झगड़ा हो रहा था और भीड़ ने शोर मचाते हुए दोनों सिपाहियों को बंधक बनाते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर सिपाहियों के साथ मारपीट की थी। झिंझाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर उन्हें बचाया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया पुलिस पर जानलेवा हमला करने के फरार चल रहे आरोपी हारुन निवासी मंसूरा को गिरफ्तार किया गया है।

