Sunday, September 20, 2026
- Advertisement -

जिपं सदस्यों को परेशान किया तो होगा आंदोलन: मनोज

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने जारी किया बयान

आरोप, छल कपट की राजनीति पर उतारू है भाजपा


मुख्य संवाददाता |

बागपत: समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में जनता ने भाजपा को जनमत नहीं दिया, लेकिन सत्ता को जनमत की चिंता नहीं है। वह छल कपट के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतना चाहती है। बागपत जनपद में जिला पंचायत सदस्यों के वोट लेने के लिए उन्हें परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। रालोद-सपा व अन्य निर्दलीयों को परेशान किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। सपा सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।

सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बुधवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। इससे सत्तारूढ़ पार्टी में बौखलाहट है। वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद को कब्जाने के लिए अब छल कपट की राजनीति पर आ गई है। बागपत जनपद में जनता ने भाजपा को जनमत नहीं दिया। इसके बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए समाजवादी व रालोद के जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा है।

रालोद-सपा के साथ रहने वाले निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड 3 से सपा के जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी को थाने बुलाकर प्रताड़ित किया और दबाव बनाने का प्रयास किया। वार्ड 17 से रालोद की जिला पंचायत सदस्या साहिदा के परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी घर को तोड़ने की धमकी तो कभी झूठे मुकदमों को दर्ज कराकर परेशान करने की रणनीति चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर का शोषण हुआ है।

नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिला। सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष में जनता ने करारा जवाब दिया तो औछी राजनीति पर उतारू होकर जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वह जिला पंचायत सदस्यों को परेशान करना बंद कर दे।

अन्यथा समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। यहां बड़ा आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में किसी भी तरह के उल्लंघन के लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यह सिलसिला नहीं रूका तो आठ महीने बाद सपा की सरकार बनने पर हिसाब चुकता किया जाएगा। क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस बार झूठी और हवाई सरकार को जवाब देने की तैयारी में है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: स्वस्थ तन, स्वच्छ मन: मेरठ में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: आज प्रातः रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस ध्यान...

Saharanpur News: नितिन नबीन से मिले क़ारी अबरार जमाल, सहारनपुर दौरे के लिए दी अग्रिम बधाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीअत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img