Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अभी 30 फीसदी किशोरों को नहीं लगी वैक्सीन

  • 241526 में से 169860 युवाओं का हो सका है टीकाकरण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में 30 फीसदी किशोर कोरोना बचाव के टीके से अछूते हैं। 18 फरवरी तक एक लाख 69 हजार 860 युवाओं का टीकाकरण ही अभी तक हो पाया है। हालांकि टीकाकरण में जिले ने 18 से अधिक आयुवर्ग में पहली डोज के लक्ष्य को छू लिया है, मगर वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी होने के चलते 30 फीसदी युवा अभी पहली खुराक से वंचित हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 17 आयुवर्ग वालों का जिले में 2 लाख 41 हजार 526 का लक्ष्य है।

लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 1 लाख 69 हजार 860 किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। यानी जिले में 70 हजार के आसपास युवा अभी सुरक्षा कवच से अछूते हैं। बता दें कि, जिले में 15 से 17 आयुवर्ग के टीकाकरण अभियान का आरंभ विगत 2 जनवरी को हुआ था।

18 फरवरी तक 70 फीसदी का टीकाकरण हो गया है और 30 फीदसी किशोरों को टीका लगने का इंतजार है। हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश मोहन का कहना है कि युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। किशोरों के वैक्सीनेशन में स्वंयसेवी संस्था और स्कूलों का सहयोग लिया जा रहा है।

18642 ने कोरोना से बचाव की डोज ली

शुक्रवार को जनपद में 18642 लोगो ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इस दौरान जिले में 327 लोगों ने बूस्टर डोज ली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि शुक्रवार को 15 से 17 आयु वर्ग में 3048 किशोरों को पहली डोज लगी है।

इसी आयु वर्ग में दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 4729 रही। 18 से अधिक आयु वर्ग में 1770 लोगों को पहली खुराक दी गई। वही, 8768 लोगों ने इसी आयु वर्ग में दूसरी डोज लगवाई है। इस प्रकार जिले में 327 प्रिकॉशनरी टीके समेत कुल 18642 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। बताया कि 18 फरवरी तक 70 फीसदी के आसपास किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

कोरोना: 28 मरीज ठीक, 16 संक्रमित मिले

जिले में कोरोना के मरीजों का ग्राफ लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को जहां 16 संक्रमित मिले हैं, वही 28 मरीज कोरोना के संक्रमण से हराकर ठीक हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस का आंकड़ा अब 119 पर आ गया है। होम आइसोलेशन के मामले भी घटे हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक बालियान ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना के 16 नए केस के मुकाबले 28 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि 5797 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई। छह कोरोना के मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। 5315 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। बताया कि जिले में अब सक्रिय मरीज 119 और होम आइसोलेशन में 113 मामले रह गए हैं। शुक्रवार को लल्लापुरा में सबसे अधिक चार नए केस मिले हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img