जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक व छोटे लोहिया के नाम से जाने जाने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन साहब ने की तथा संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष बिजनौर महमूद कसार साहब ने किया।

