Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

समाजवादी नेता आचार्य नरेन्द्र देव को अर्पित किए श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज समाजवादी नेता एवं विचारक आचार्य नरेन्द्र देव की 67वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में गोमती तट स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अखिलेश यादव ने हमेशा कहा है कि आचार्य नरेन्द्र देव ने स्वतंत्रता आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई थी। वे प्रख्यात शिक्षाविद तथा बौद्धधर्म एवं दर्शन के प्रकाण्ड विद्वान थे। स्वाधीन भारत में आचार्य नरेन्द्र देव लखनऊ विश्वविद्यालय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उपकुलपति रहे। उपकुलपति रहते वे अपने वेतन का अधिकांश हिस्सा समाजवादी पार्टी और अपने छात्रों को दे देते थे।

95 1

अखिलेश यादव का मानना है कि आचार्य राजनीति में साध्य साधन की पवित्रता और नैतिकता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने कहा था कि भारत की आर्थिक, सामाजिक विषमता और उच्च एवं नीच की भावना व्यवस्था परिवर्तन से खत्म की जा सकती है। सिर्फ समाजवादी विचारधारा के आधार पर ही देश का स्तर सुधारा जा सकता है।

आचार्य नरेन्द्र देव समाजवादी संस्थान द्वारा समाधिस्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आचार्य जी के पौत्र यशोवर्धन एवं मीरावर्धन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। आचार्य नरेन्द्र देव ग्रंथावली की आठ पुस्तकों का सेट, मीरावर्धन ने राजेन्द्र चौधरी को भेंट किया।

इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आचार्य की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनायी गई। राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अरविन्द कुमार सिंह, जयकिशन साहू, रामवृक्ष सिंह यादव, उदय प्रकाश, मिठाई लाल भारती, मुकेश शुक्ला, हरिश्चन्द्र, राधेश्याम आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
गोमती नदी तट लखनऊ में समाधि स्थल पर आचार्य नरेन्द्र देव को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आदि प्रमुख थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img