Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

बेगमपुल पर हंगामा, बाजार बंद, धरने पर बैठे व्यापारी

  • व्यापार संघ अध्यक्ष से होटल मालिक की धक्का-मुक्की, अजय गुप्ता व नवीन गुप्ता मौके पर
  • एएसपी तथा थाना सदर बाजार व लालकुर्ती पुलिस मौके पर, पुलिस के सामने जमकर गाली-गलौज
  • होटल मालिक के खेद जताने के बाद ही मामला हुआ शांत, भसीन इलेक्ट्रिक के मालिक से चल रहा है विवाद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेगमपुल पर शुक्रवार को व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी ने बड़े विवाद का रंग ले लिया। जमकर हंगामा हुआ। तमाम दुकानें बंद हो गयी। दुकान बंद कर व्यापारी मेन रोड पर धरने पर बैठ गए। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ही व्यापार संघों के अध्यक्ष अजय गुप्ता व नवीन गुप्ता तक मौके पर पहुंच गए। एएसपी सदर व सदर तथा लालकुर्ती थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गयी। पुलिस वालों के सामने भी जमकर हंगामा व गाली-गलौज हुई। व्यापारियों का आरोप है कि यदि सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गयी होती तो बात इतनी ज्यादा आगे न बढ़ती।

ये है पूरा मामला

सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल इलाके में स्थित भसीन इलेक्ट्रॉनिक्स व दुकान के पीछे वाले हिस्से में रह रहे होटल लॉयन के मालिकों के बीच अरसे से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि होटल मालिक चाहते हैं कि भसीन इलेक्ट्रोनिक्स के शोरूम की दीवार पीछे हट जाए ताकि उनकी गाड़ियां भीतर घर तक जा सकें। वहीं भसीन इलेक्ट्रोनिक्स के मालिक का कहना है कि 1969 से उनकी दुकान जिस स्थिति में पहले थी, वैसे ही आज है।

ऐसा हुआ विवाद शुरू

बताया जाता है कि मेडा से एक दिन पहले नक्शा पास कराने के बाद शुक्रवार को भसीन इलेक्ट्रॉनिक्स के ऊपर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। शाम को होटल मालिक सरदार रंजीत सिंह नंदा व जसबीर उर्फ बंटी भसीन इलेक्ट्रोनिक्स के गौरव व करन भसीनप के पास पहुंचे और शोरूम की दीवार हटाए जाने की बात कही। इसको लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया।

07 30

हंगामे की सूचना पर बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिंहल व अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि होटल मालिक ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की व गाली-गलौज कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने बाजार बंद कर दिया। काफी दुकानें बंद हो गयीं। पुनीत शर्मा बाकी व्यापारियों को लेकर रोड पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस के आने में देरी

हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी गयी, लेकिन सदर पुलिस ने पहुंचने में वहां देरी कर दी। इसके बाद एएसपी को कॉल किया गया। पुनीत शर्मा की काल पर वहां व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता व नवीन गुप्ता भी पहुंच गए। एएसपी आदित्य बंसल के सामने पूरे घटनाक्रम को रखा गया। पुलिस वाले बाले कि दोनों पक्षों को थाने लेकर चलते हैं, लेकिन व्यापारियों का कहना था कि जो कुछ होगा यहीं पर होगा। इसके बार व्यापार संघ अध्यक्ष से अभद्रता को लेकर होटल मालिक के खिलाफ तहरीर दे दी गयी।

ऐसे हुआ निपटारा

बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने जानकारी दी कि मामला हाथ से निकलता देखकर होटल संचालक बैकफुट पर आ गए। बेगमपुल व्यापार संघ के पदाधिकारी भी चाहते थे कि विवाद का निपटारा हो जाए। इसके बाद तय किया गया कि व्यापार संघ के सरदार दलजीत सिंह, आबूलेन के सरदार राजबीर सिंह व करनैल होटल के सरदार नरेन्द्र सिंह करनैल को लॉयन के संचालकों के पास भेजा जाए। यदि लॉयन संचालक खेद व्यक्त करें और दोबारा विवाद न करने का भरोसा दिलाए तो तहरीर वापस ले ली जाएगी। इसके बाद वैसा ही हुआ और विवाद का पटाक्षेप हो गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img