Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

आज मेरठ-लखनऊ ट्रैक पर उतरेगी वंदे भारत

  • सिटी स्टेशन पर उद्घाटन समारोह की दिनभर हुर्इं तैयारियां
  • पीएम करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, उत्तर रेलवे के जीएम आएंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ से लखनऊ के ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन आज उतार जाएगी। आठ कोच वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन देर रात सिटी स्टेशन पर पहुंच गई। इस ट्रेन के वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12:30 बजे करेंगे। शुक्रवार को दिनभर सिटी स्टेशन पर तैयारियां की गर्इं। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेज बनकर तैयार हो गया है। उद्घाटन समारोह में अनेक सांसद, मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ जीएम उत्तर रेलवे शोभन चौधरी व डीआरएम दिल्ली डिवीजन सुखविंदर सिंह शामिल होंगे।

मंच पर वीवीआईपी बैठेंगे। जबकि वीआईपी आगे सौफों पर बैठेंगे। इस कार्यक्रम में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल, बागपत के सांसद डा. राजकुमार सांगवान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल व अन्य विधायकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी, डीआरएम दिल्ली मंडल सुखविंदर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे। सिटी स्टेशन पर दिनभर कार्यक्रम की तैयारियां की गर्इं।

रेलवे ट्रैक के स्लीपरों, खंभों को पेंट किया गया।मेन एंट्री गेट के शीशे बदले गए। जहां समारोह आयोजित किया जा रहा, उसके पास ही वीवीआईपी उक्त ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। शुक्रवार को रेलवे के अनेक अधिकारी शाम को ही सिटी स्टेशन पहुंच गए और उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, दिल्ली डिवीजन कार्यालय में बैठक अधिकारियों ने मिनट मिनट पर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

02 33

सिटी स्टेशन पर 52 इंच की एलईडी स्क्रीन क्षतिग्रस्त

सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित होने वाले वंदे भारत के उद्घाटन समारोह में तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन और छह 52 इंच की एलईडी स्क्रीन लगाई गर्इं, जिनपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्च्युअल उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 52 इंच की एक एलईडी स्क्रीन स्टेज के पास टांगी गई थी। इसी बीच समारोह के लिए कुर्सियां लेकर आई एक वैन ने उक्त स्क्रीन पर टक्कर मार दी। जिससे उक्त स्क्रीन नीचे गिरकर टूट गई। रेलवे के कर्मचारी ने स्टेशन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उन्हें बताया कि 50 हजार रुपये की उक्त स्क्रीन है। यह सुन अधिकारियों के होश उड़ गए।

रेलवे ट्रैक का इंजन से लिया गया ट्रायल रन

शुक्रवार दोपहर दिल्ली मुख्यालय से अचानक मैसेज आया कि मेरठ से हापुड़ के बीच रेल का इंजन चलवाकर ट्रैक का ट्रायल लिया जाए और इसकी फोटोग्राफी करके भेजी जाए। आनन-फानन में यार्ड से एक इंजन निकलवाकर उसके कई अनुभागों के अधिकारियों ने सवार होकर मेरठ-हापुड़ तक रेलवे ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल रन किया। ट्रैक ठीक होने व ट्रायल सही निपटने की रिपोर्ट दी गई।

रात को सिटी स्टेशन पहुंची वंदे भारत ट्रेन

मेरठ से लखनऊ के बीच जिस वंदे भारत ट्रेन का आज उद्घाटन किया जाएगा, वह रात साढ़े 10 बजे लखनऊ से सिटी स्टेशन पर पहुंची। आठ कोच की इस ट्रेन में एक एक्जीक्यूटिव क्लास कोच, दो इंजन से जुड़े छोटे डीटीसी कोच, चार मेन कोच और एक पेन्ट्री कोच है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

मेरठ को संचालन को मिली पहली वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन एक सितंबर से शुरू हो जाएगा। एक सितंबर को यह ट्रेन नंबर 02489 लखनऊ से मेरठ के लिए चलेगी, जबकि तीन सितंबर से यह ट्रेन नंबर 02490 मेरठ से नियमित रूप से ट्रैक पर उतर जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img