Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: शादी से अब तक दूर क्यों हैं सलमान खान? शो के दौरान अभिनेता ने खुद बताया सच

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन आखिरकार शुरू हो चुका है। इस शो का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रविवार को शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने ग्रैंड एंट्री की, जबकि 3 प्रतिभागी वाइल्ड कार्ड के जरिए बाद में घर में शामिल होंगे। शो के प्रीमियर एपिसोड में हमेशा की तरह सलमान खान ने अपने अंदाज़ से महफिल जमाई। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स के परिचय के दौरान सलमान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान ने कंटेस्टेंट से पूछा ये सवाल

बिग बॉस 19 के प्रीमियर एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल का कंटेस्टेंट के तौर पर स्वागत किया। इसके बाद अभिनेता ने उनका परिचय जीशान कादरी से कराया, जिन्होंने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में स्क्रिप्टिंग का काम किया था। इसी दौरान सलमान ने तान्या से पूछा कि क्या उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म देखी है, तो उन्होंने कहा कि नहीं। फिर अभिनेता ने उनसे पूछा कि उन्हें किस तरह की फिल्में देखना पसंद है। इसके जवाब में तान्या ने कहा कि उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ देखी है।

न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रहा है

बातचीत के दौरान, तान्या ने सलमान खान से सवाल किया, ‘सर, सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रहता है क्या?’ इस पर सलमान ने जवाब दिया, ‘सच्चा प्यार, मुझे नहीं पता, क्योंकि अभी तक हुआ ही नहीं। न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रहा है।’

बिग बॉस 19 शो में सलमान खान

सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन में होस्ट के रूप में लौटे। अभिनेता ने शानदार अंदाज में बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों का परिचय कराया। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img