Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

चरण स्पर्श करना वर्जित क्यों?

Sanskar 8

 


चंद्र प्रभा सूद

चाहे धर्मगुरु हों या साधु-संत, सबको अपनी-अपनी मर्यादा में ही रहना चाहिए। तभी समाज का संतुलन बना रहता है। स्त्रियों से भी अनुरोध है कि यदि वे किसी धार्मिक स्थान, किसी सभा या दर्शन हेतु गुरु के पास कभी अकेले न जाएं। अपने मित्रों, पारिवारिक सदस्यों या अपने पति के साथ ही जाएं। इस प्रकार तथाकथित ढोंगी साधुओं, तांत्रिकों, मांत्रिकों के चंगुल से बचा जा सकता है।

तपस्वी, साधकों अथवा धर्म गुरुओं को स्त्रियों से दूर रहने के लिए शास्त्र कहते हैं। उसी प्रकार स्त्री साधकों को भी पुरुषों से दूर रहने का आदेश शास्त्र देते हैं। स्त्रियों के लिए अपने पति के अतिरिक्त किसी भी अन्य पुरुष का चरण स्पर्श करना वर्जित माना गया है। इसी प्रकार पुरुषों के लिए भी विधान है कि वे किसी महिला साधु का चरण स्पर्श न करें।
इसके पीछे जो तर्क मुझे समझ आता है, वह यह है कि समाज में किसी प्रकार का अनाचार और कदाचार न फैलने पाए। इस तरह यदि व्यभिचार फैलेगा तो सामाजिक व्यवस्था चरमरा जाएगी। इसका कारण है कि स्त्री और पुरुष का संबन्ध आग और घी का माना जाता है। इसलिए उनका संयोग कष्टदायी होग। यही कारण है कि हमारे दूरदर्शी महान ऋषियों ने एक सुदृढ़ विवाह संस्था की परिकल्पना की। इससे सामाजिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है और समाज में किसी प्रकार के दुराचरण की कोई गुंजाइश ही न रहे।

इस विषय पर मैं बहुत प्रसिद्ध दो उदाहरण आपके समक्ष रखना चाहती हूं। महर्षि विश्वामित्र उच्चकोटि के परम तपस्वी थे। देवलोक की अप्रतिम सुंदरी अप्सरा मेनका के जाल में फंसकर पथभ्रष्ट हो गए। जब उन्हें होश आया, तब तक वे अपना तपोबल नष्ट कर चुके थे। बहुत वर्षों की कठोर तपस्या के पश्चात उन्होंने पुन: अपना स्थान ऋषियों में बनाया। दूसरे गुरु मछन्दरनाथ जी हैं जो अपनी तपस्या भूलकर गृहस्थी के चक्कर में पड़कर अपने गुरुपद से च्युत हो गए। यह उनका सौभाग्य था कि गुरु गोरखनाथ जी जैसा शिष्य उन्हें मिला था। गोरखनाथ जी उन्हें उस संसार से वापिस साधना के पथ पर लेकर गए।

इन दोनों उद्धरणों को लिखने का उद्देश्य यही है कि स्त्री और पुरुष दोनों दो ध्रुवों की भांति हैं। विपरीत लिंगी होने का आकर्षण इन दोनों के मध्य रहता है। इसीलिए शास्त्र स्पष्ट निर्देश देते हैं कि पिता और पुत्री को अथवा भाई और बहन को भी एक कमरे में अकेले नहीं बैठना चाहिए। इस कथन का यह अर्थ कदापि नहीं है कि सभी पुरुष कुकर्मी या दुष्कर्मी होते हैं। इसका अर्थ यह लगाना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियों से बचना चाहिए, जिसमें कोई भी पक्ष अपना संयम खो बैठे।

नकारात्मक विचार रखने वाले किसी महानुभाव ने नारी को नरक का द्वार कहकर अपनी नाकामयाबी को प्रकट किया है। नारी यदि नरक का द्वार है तो पुरुष को क्या कहा जाए? यह कहना कि सारा दोष स्त्री का है, उचित नहीं है। यदि नारी अपने हावभाव से पुरुष को रिझाती रहती है तो पुरुष भी कोई दूध का धुला हुआ नहीं है। वह भी स्त्री को अपने वश में करने के लिए तरह तरह के जाल बिछाता रहता है। कभी प्यार से और कभी बलपूर्वक उसे पाना चाहता है। उसे सब्जबाग दिखाता है। फिर अपना स्वार्थ निकल जाने पर दूध में पड़ी हुई मक्खी की तरह बाहर फैंक देता है।

मनीषी हमें समझाते हैं-‘मातृवत परदारेषु’ यानी दूसरे की या पराई स्त्री को माता के सामान मानो। यह कहकर शास्त्र ने पुरुषों के लिए मर्यादा की एक सीमारेखा खींची है। गुरु को पिता की श्रेणी में रखकर गुरु को शासित किया है। उसका दायित्व बनता है कि वह अपने पास आने वाले भक्तों या शिष्यों को अपनी संतान की तरह ही माने।
इस विवरण से हमें यही समझना चाहिए कि चाहे धर्मगुरु हों या साधु-संत, सबको अपनी-अपनी मर्यादा में ही रहना चाहिए। तभी समाज का संतुलन बना रहता है। स्त्रियों से भी अनुरोध है कि यदि वे किसी धार्मिक स्थान, किसी सभा या दर्शन हेतु गुरु के पास कभी अकेले न जाएं। अपने मित्रों, पारिवारिक सदस्यों या अपने पति के साथ ही जाएं। इस प्रकार तथाकथित ढोंगी साधुओं, तांत्रिकों, मांत्रिकों के चंगुल से बचा जा सकता है।

महिलाओं का दंडवत प्रणाम निषेध क्यों?

पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि दंडवत प्रणाम करने का अर्थ स्वयं को भगवान के प्रति समर्पण करना होता है। लेकिन वेदों और धर्म ग्रंथों में महिलाओं के दंडवत प्रणाम करने की मनाही है। ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि महिलाओं को किसी के भी सामने दंडवत प्रणाम नहीं करना चाहिए।

ग्रंथों में मिलता है उल्लेख

धर्मसिंधु ग्रंथ के एक श्लोक में लिखा गया है- ह्लब्राह्मणस्य गुदं शंखं शालिग्रामं च पुस्तकम्। वसुन्धरा न सहते कामिनी कुच मर्दनं।ह्व इसका मतलब है ब्राह्मण का पिछला हिस्सा, शंख, शालिग्राम और धार्मिक पुस्तकों को सीधे धरती से स्पर्श नहीं कराना चाहिए और महिलाओं को भी जमीन पर अपने पेट और वक्षस्थल के सहारे दंडवत प्रणाम नहीं करना चाहिए।

महिलाएं देवी रूप और पूजनीय

मान्यता है कि महिलाएं अपने पेट में एक जीवन को पालती हैं और वक्षस्थल से उस जीवन का पोषण करती हैं। महिलाएं देवी रूप हैं और पूजनीय हैं, इसलिए महिलाओं को अपने ये दोनों अंगों को जमीन से स्पर्श नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों में बताया गया है कि महिलाओं को किसी आसन पर अपने घुटनों पर बैठकर मंदिर में प्रणाम करना चाहिए, इससे पूजा का सही फल मिलता है।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img