Saturday, January 24, 2026
- Advertisement -

घर में लगी आग से झुलस कर महिला की मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर के मोहल्ला काजी सराय के एक घर में अचानक आग लगने से घर में मौजूद 70 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापिका की आग में झुलसने से मौत हो गई। मोहल्ले वासियों ने दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नगर के मोहल्ला काजी सराय में महबूब फातमा 70 वर्ष अपने भाई राशिद के साथ रहती थी। महबूब फातमा सेवानिवृत्त अध्यापिका बताई जा रही है। शनिवार की रात घर में बैठी थी तभी अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वासियों के मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय लोगों का ध्यान घर में रहने वाली महबूब फातमा की ओर गया। कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर महिला को घर के अंदर से बाहर निकाला।

लेकिन जब तक महिला को बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सुचित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वासियों से घटना के संबंध में जानकारी की। थाना अध्यक्ष पंकज तोमर ने महिला की मौत की पुष्टि की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: आधी रात को मुठभेड़, दिल्ली पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले...

Tech News: WhatsApp ला रहा है नया ‘Recent History Sharing’ फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखेगी पुरानी Chat

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स...

Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img