Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

महिला कल्याण संगठन, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने किया श्रमिक दिवस का आयोजन

  • अनुकरणीय रेल सेवाएं प्रदान करने वाले 32 रेलकर्मियों को संगठन ने पुरस्कृत कर किया सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों एवं अखण्ड भारत में उनके उल्लेखनीय योगदानों के प्रति आदर भाव एवं सम्मान प्रकट करके उनको नमन करने हेतु प्रतिवर्ष 01 मई का दिन श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस विशेष पर महिला कल्याण संगठन,उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा भी अपनी सक्रिय एवं सशक्त भूमिका का निर्वहन करते हुए अनेक प्रकार के आयोजन एवं गतिविधियों को प्रत्येक वर्ष अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित करते हुए संपन्न किया जाता है।

47 14

सदैव की भांति इस वर्ष भी संगठन द्वारा श्रमिक दिवस के रूप में पूर्व वर्षों की भांति अत्यंत उत्साह एवम उल्लासपूर्वक संपन्न किया गया। इस सुअवसर पर उत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब, साकेत, बंदरियाबाग लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संगठन द्वारा रेलसेवाओं में प्रशंसनीय एवम अनुकरणीय कार्य करने वाले कुल 32 रेलकर्मियों को महिला संगठन द्वारा सम्मानित करके उनको प्रोत्साहित किया गया। भारतीय पृष्ठभूमि में श्रमिकों के योगदान एवम उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से साक्षात्कार कराता महिला संगठन का यह आयोजन पूरी तरह से श्रमिकों को समर्पित रहा।

महिला कल्याण संगठन,उत्तर रेलवे,लखनऊ की अध्यक्षा, नीतू सपरा ने इस सुअवसर पर अवगत कराया कि श्रमिक किसी भी देश की प्रगति,विकास एवम समृद्धि का द्योतक होते है एवम इतिहास साक्षी है कि श्रमिकों के सक्रिय योगदान से ही राष्ट्र शक्तिशाली एवम सामर्थ्यवान होता है।उन्होंने पुरस्कृत किए जाने वाले समस्त रेलकर्मियों को बधाई देते हुए उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार से प्रतिबद्ध एवम अनुकरणीय कार्यशैली का अनुसरण करते हुए कार्य करने की अपेक्षा की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img