Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

बहसूमा क्षेत्र में 55% मतदान, मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह

  • मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ

जनवाणी संवाददाता |

बहसूमा: थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। क्षेत्र में कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर भीड़ देखने को नहीं मिली। नगर के स्वामी श्री बालचंद्रा नंद इंटर कॉलेज सदरपुर में पिंक बूथ बनाया गया था। जिसे दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके साथ ही एक सेल्फी प्वांइट भी बनाया गया था, जहां मतदाता सेल्फी लेते हुए नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस समेत खुफिया विभागों को भी सक्रिय किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान बनाया है। पोलिंग बूथों की 200 मीटर की परिधि तक वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। शांति पूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ।

95 साल की वृद्धा ने किया मतदान

गांव मौहम्मदपुर शकिस्त में एक बुजुर्ग महिला की हौसले की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। 95 साल की बुजुर्ग महिला वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची। इस गर्मी में मतदान केंद्र तक पहुंचना आम बात नहीं है। 95 साल की इस बुजुर्ग महिला ने वोट डालकर लोगों को अपने मताधिकार को लेकर जागरूक करने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती को एक बार फिर याद दिलाने का काम किया है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार है और इस अधिकार का प्रयोग सभी देशवासियों को करना चाहिए।

मस्जिदों से हुआ ऐलान, जरूर करें मतदान

सरधना: शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत से काफी मायूसी नजर आई। जिसको देखते हुए धर्मगुरुओं ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। जुमे की नमाज के बाद उलेमाओं ने मुसलमानों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। ताकि देश के महापर्व में मुसलमान बराबर की भागेदारी निभा सके। इस बार लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज की वोट प्रतिशत में भी काफी गिरावट देखने को मिली।

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी मतदान केंद्रों पर कोई खासी भीड़ नजर नहीं आई। जिसको देखते हुए उलेमाओं ने आगे आकर मतदान करने की अपील की। जुमे की नमाज के दौरान उलेमाओं ने मुसलमानों को वोट का महत्व बताया। उन्होंने सभी से मतदान जरूर करके आने की अपील की। इसके अलावा कई जगह मस्जिद से भी ऐलान करके लोगोंं को वोट डालकर आने के लिए अपील हुई। उलेमाओं की अपील का असर को देखने को मिला। मगर इसके बाद भी वोटिंग प्रतिशत कोई खास नहीं हो सका।

फलावदा में 58.4 फीसदी हुआ शांतिपूर्वक मतदान

फलावदा: लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में इस बार खास उत्साह नजर नहीं आया। कस्बे के आसपास के गांव में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो गया। कस्बे में स्थित नगर पंचायत कार्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बूथों पर सवेरे सवेरे कुछ देर के लिए मतदाताओं की लाइन लगी, लेकिन दोपहर के बाद अधिकांश बूथ सूने पड़े रहे। हालांकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 330 पर फर्जी मतदान भी हुआ। कई मतदाताओं को दोपहर के बाद मतदान अधिकारियों ने बूथ से यह कहकर लौटा दिया गया कि उनके वोट डाले जा चुके हैं।

09 14

फर्जी मतदान का शिकार मतदाता मायूस होकर लौट गए। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा नगर पंचायत पर कार्यालय पर बनवाया गया पिंक बूथ हटवा दिया गया। जोनल मजिस्ट्रेट ने इस पर आपत्ति जताते हुए नगर पंचायत कर्मचारी को तत्काल पिंक बूथ को हटाने के निर्देश दिए। उधर बड़ा गांव में मतदान घंटों तक बन रहा। दरअसल यहां ईवीएम मशीन खराब पड़ी थी। मशीन बदलवाकर मतदान चालू कराया गया। फलावदा क्षेत्र में शांतिपूर्वक तरीके से 58.4 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद पुलिस ने रात की सांस ली।

फर्जी वोट डालने को लेकर कई मतदान केंद्रों पर हंगामा

सरधना: नगर और देहात क्षेत्र में फर्जी वोट डालने को लेकर दिनभर हंगामा होता रहा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। भीड़ को खदेड़ने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। सुबह से ही बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। वोट डालने के लिए लोग घरों से निकल आए थे। दोपहर बारह बजे तक बूथों पर सब ठीक-ठाक चलता रहा। दोपहर बाद बूथों पर फर्जी वोट डालने की शिकायत बढ़ती चली गई। जिसको लेकर बूथों के बाहर प्रत्याशी के समर्थक हंगामा काटने लगे।

कई बूथों पर प्रत्याशी के समर्थकों में कहासुनी भी हुई। फर्जी वोट डालने की शिकायत सबसे जैन कॉलेज, चंद्र शेखर हायर सेकेंड्री, संत चार्ल्स के अलावा सलावा गांव में भी बने बूथों पर हंगामा हुआ। इसके अलावा देहात से भी लगातार शिकायत सामने आती रही। यहां कई बार प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ने से बच गए। देहात क्षेत्र में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। सूचनाओं पर अधिकारियों के साथ ही प्रत्याशी भी दौड़ते रहे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img