- डीएम ने जिला अस्पताल, थानाभवन में परखी व्यवस्थाएं
- कुड़ाना सीएचसी पर एक बूथ वैक्सीनेशन रहा शून्य
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जनपद के 13 बूथों पर कोरोना से बचाव को 1342 लक्ष्य के सापेक्ष 767 हैल्थ वर्करों का वैक्सीनेशन किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला अस्पताल और थानाभवन सीएचसी पहुंचकर वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गुरूवार को कोरोना से बचाव के लिए जिला अस्पताल पर तीन बूथों पर 375 के सापेक्ष 176, कैराना में दो बूथों पर 154 के सापेक्ष 92, कुड़ाना में 188 के सापेक्ष एक बूथ 165 को वैक्सीन लगी, जबकि दूसरे बूथ पर वैक्सीनेशन शून्य रहा।
थानाभवन में दो बूथों पर 225 के सापेक्ष 125, ऊन में दो बूथों पर 200 के सापेक्ष 98 तथा कांधला में दो बूथों पर 200 के सापेक्ष 111 हैल्थ वर्करों का वैक्सीनेशन किया गया। सभी केंद्रों पर कुल 1342 के सापेक्ष 767 हैल्थ वर्करों का सफलता पूर्वक टीकाकरण किया गया।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिला अस्पताल और थानाभवन पहुंचकर कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान टीकाकरण कराने वाले लोगों से भी बात की।

