जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: शनिवार को एसएम अकादमी में आयोजित वार्षिकोत्सव इंद्रधनुष का शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष डा. एमपी सिंह और ब्लॉक प्रमुख अंकित चौधरी ने गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया तथा कबूतर उड़ाकर के प्रोग्राम को प्रारंभ किया। प्रबधक राजीव चौहान एडवोकेट और प्रिंसिपल प्रेम राज ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर आतिशबाजी की गई। अकादमी के छात्र छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिवावको को अभिभूत कर दिया।

