Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

निगम ने शुरु किया महानगर में फॉगिंग अभियान

  • दस वाहन हर रोज क्रमानुसार 11 वार्डो में करेंगे फॉगिंग

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने महानगर में फॉगिंग अभियान शुरु कर दिया है। हर रोज ग्यारह वार्डो में फॉगिंग की जायेगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर भारतमाता चौक से फागिंग अभियान की शुरुआत की गयी।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

शासन के निर्देशानुसार संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जहां नगर निगम द्वारा शहर भर में विशेष सफाई के साथ चूना व ब्लीचिंग आदि का छिड़काव किया जा रहा है वहीं शनिवार से महानगर में फॉगिंग अभियान भी शुरु कर दिया गया है। रविवार की शाम भारतमाता चौक से नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर फॉगिंग अभियान की शुरुआत की गयी। शनिवार की देर शाम भी घंटाघर से फॉगिंग अभियान शुरु किया गया था। निगम के दस वाहनों द्वारा भारत माता चौक से शुरु कर निर्धारित रुट के अनुसार महानगर के ग्यारह वार्डो में फॉगिंग की गयी।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्रसिंह ने बताया कि महानगर में संचारी रोगों की रोकथाम और डेंगू का कोई मच्छर शहर में न पनपे इसके लिए महानगर में फॉगिंग अभियान शुरु करा दिया गया है। हर रोज निगम के दस वाहन क्रमानुसार 11 वार्डो में फागिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को निर्देश दिए गए है कि कहीं भी कूड़ा व पानी जमा न होने पाएं।

उन्होंने बताया कि निगम के तीन अधिकारी अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन भी लगातार सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे है। शहर के सार्वजनिक शौचालयों को भी दुरुस्त कराकर सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने महानगर के लोगों से भी शहर में सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img