जनवाणी ब्यूरो |
मुंबई: बॉलीवुड के दो सितारों की जिंदगी की आज रोशन शाम होने जा रही है। मुंबई स्थित वास्तु अपार्टमेंट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शाम 4 बजे से पहले सात फेरे लेंगे|
सबसे चर्चित कपल में शुमार इस जोड़ी के भव्य कार्यक्रम में सिर्फ 28 सेलेब्रिटीज़ को आमंत्रित किया गया है। वास्तु अपार्टमेंट के अलावा कृष्णा राज बंगले,आरके स्टूडियो को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।
दरअसल मेहंदी सेरेमनी मंगलवार को शुरू हो गयी थी,जिसमें दोनों परिवारों के अलावा करीना कपूर,निखिल नन्दा, श्वेता बच्चन,अयान मुखर्जी,करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं

