Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रामराज के पुठ्ठी इब्राहिमपुर गांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर सोमवार की रात को एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा ने दो महिलाओं समेत चार हत्यारोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को युवक का शव गांव में पहुंचने पर पीड़ित पक्ष ने आरोपित पक्ष के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग करते हुए हंगामा किया। वहीं पुलिस ने हत्यारोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पहले मारपीट फिर चाकू से हमला

सोमवार की देर रात पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी नईम पुत्र यामीन गांव में कसरत की दुकान पर सामान खरीदने के लिए गया था। जहां पर दुकान के पहले रुपये मांगने को लेकर नईम व कसरत के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान कसरत व उसके पुत्र समीर उर्फ भोला, पत्नि आसमा उर्फ गुड्डी तथा पुत्री रहनुमा उर्फ सईमा ने नईम पर चाकू से हमला कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मुस्तकीम पुत्र यामीन व जुबेर पुत्र नफीस पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल दोनों सगे भाइयों सहित जुबेर को जानसठ अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने नईम को मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना से हड़कंप

गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में युवक नईम की हत्या की जानकारी के बाद सीओ जानसठ शकील अहमद मीरापुर व रामराज पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां से पुलिस ने हत्यारोपित महिलाओं को हिरासत में ले लिया और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दिया।

हत्या का मुकदमा दर्ज

मंगलवार की सुबह एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होने बताया कि मृतक के चाचा कलवा पुत्र जानी की तहरीर पर आरोपित पक्ष के कसरत सहित उसकी पत्‍नी आसमा उर्फ गुड्डी, पुत्र समीर उर्फ भोला, पुत्री रहनुमा उर्फ सईमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गांव में शव पहुंचने पर हंगामा

देर रात गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में युवक नईम की हत्या के बाद पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर में जब शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा तो स्वजन आरोपित पक्ष के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर भारी भीड़ होने के चलते पुलिसबल मौजूद रहा। एसओ अक्षय शर्मा ने हत्यारोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मृतक के स्वजन को शांत किया। जिसके बाद स्वजन शव को सुपुर्देखाक करने के लिए ले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img